Entertainment Top 5: 23 जुलाई को एंटरटेनमेंट सीजेपी प्रोटेस्ट के नाम रहा है. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कई फिल्मी सितारों ने अपना रिएक्शन दिया है. आलिया भट्ट, करीना कपूर, आर माधवन और रघुबीर यादव ने रिएक्शन दिया है. वहीं लंबे इंतजार के बाद थलपति विजय की फिल्म जन नेता रिलीज हुई है. इसके अलावा सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 बिना कट के सेंसर बोर्ड से पास हो गई है. जितेंद्र कुमार की ओटीटी फिल्म डालिंब का टीजर रिलीज हो चुका है. वहीं इंडियन आइडल सीजन 16 के ग्रैंड फिनाले की घोषणा हो चुकी है.
ये भी पढ़ें; 69 साल पुराना दिलीप कुमार का गाना आज भी है आंदोलनों की जान, मोहम्मद रफी की आवाज सुनते ही बढ़ जाता है जोश
NEET पेपर लीक मामले पर करीना कपूर का रिएक्शन
देशभर में NEET पेपर लीक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर चिंता जताई है और लाखों छात्रों के भविष्य और उनकी मेहनत को लेकर अपनी बात सामने रखी है.
यहां पढ़ें पूरी खबर: यहां पढ़ें पूरी खबर: आलिया भट्ट से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में आए बॉलीवुड सितारे, एक के बाद एक, हर कोई कर रहा पोस्ट
सिनेमाघरों में रिलीज हुई जन नेता, पढ़ें रिव्यू
थलापति विजय की तीन घंटे तीन मिनट की फिल्म जन नेता रिलीज हो गई है. 23 जुलाई को फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया गया है. इस फिल्म की रिलीज को लंबे समय से रोका गया था. ये पूरी तरह से एक मासी फिल्म है जिस तरह की फिल्मों के लिए विजय को पहचाना जाता है. फिल्म जैसे ही खत्म होती है तो पूरा माजरा समझ में आ जाता है कि इसकी रिलीज पर इतने लंबे समय से क्यों विवाद चल रहा था. खासकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले. आइए एक नजर डालते हैं उन 10 मुद्दों पर जिन्हें थलापति विजय ने ना सिर्फ छुए बल्कि फिल्म में मुखरता से भी नजर आए.
यहां पढ़ें पूरी खबर: करप्शन, हिंदू-मुस्लिम, महिला सुरक्षा...3 घंटे की मूवी में थलापति विजय ने छू लिया देश का हर मुद्दा
सनी देओल की 'बटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के किया पास
सनी देओल स्टारर और राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी आने वाली हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई है.
यहां पढ़ें पूरी खबर: सनी देओल की 'बटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के किया पास, इस तारीख को रिलीज हो रही फिल्म
47 सेकंड का टीजर उड़ा देगा नींद, बार-बार करेंगे प्ले
पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार की नई फिल्म 'डालिंब' का खतरनाक टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म सीधे OTT पर रिलीज होगी और कहना होगा कि 47 सेकेंड के इस पहली झलक में, बिना किसी डायलॉग के यह टीजर बहुत कुछ कहता है.ZEE5 और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट मिलकर ऐसा साइकोलॉजिकल थ्रिलर धमाका डालिंब' के रुप में लेकर आए है कि सिर्फ 47 सेकंड के इसके टीजर ने सोशल मीडिया पर ऐसा गदर मचाया है कि देखने वाले इसे एक बार नहीं, बल्कि बार-बार लूप में चलाकर देख रहे हैं .
यहां पढ़ें पूरी खबर: 47 सेकंड का टीजर उड़ा देगा नींद, बार-बार करेंगे प्ले, ZEE5 आ रही है साइकोलॉजिकल थ्रिलर
इस दिन होगा ग्रैंड फिनाले, कौन बनेगा इस सीजन का विजेता?
कई महीनों की अविस्मरणीय प्रस्तुतियों, संजोई गई यादों और प्रेरणादायक संगीत यात्राओं के बाद, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का इंडियन आइडल सीजन 16 अपने बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जो रविवार, 26 जुलाई 2026 को होगा इस सीजन की थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' का जश्न मनाते हुए फिनाले एक शानदार शाम का वादा करता है, जिसमें संगीत, नॉस्टैल्जिया और सेलिब्रेशन होगा अंशिका चोंकर, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर सिंह, मैस्कम बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला शीर्ष छह फाइनलिस्ट के रूप में उभरे हैं, और हर कोई प्रतिष्ठित इंडियन आइडल सीजन 16 ट्रॉफी उठाने की उम्मीद कर रहा है.
यहां पढ़ें पूरी खबर: Indian Idol 16 Finale Date Out: इस दिन होगा ग्रैंड फिनाले, कौन बनेगा इस सीजन का विजेता?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं