विज्ञापन

69 साल पुराना दिलीप कुमार का गाना आज भी है आंदोलनों की जान, मोहम्मद रफी की आवाज सुनते ही बढ़ जाता है जोश

करीब 69 साल पहले रिलीज हुआ साथी हाथ बढ़ाना, सिर्फ फिल्मी गाना नहीं, बल्कि एकजुटता और स्ट्रगल की पहचान बन चुका है.मोहम्मद रफी और आशा भोंसले की आवाज में सजा ये गीत आज भी छात्र आंदोलनों, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में जोश भरता सुनाई देता है.

69 साल पुराना दिलीप कुमार का गाना आज भी है आंदोलनों की जान, मोहम्मद रफी की आवाज सुनते ही बढ़ जाता है जोश
69 साल पुराना दिलीप कुमार का ये गाना आज भी आंदोलनों की जान
NDTV

फिल्मों के कई गाने आते हैं, हिट होते हैं और फिर वक्त के साथ भुला दिए जाते हैं. लेकिन कुछ गाने ऐसे भी होते हैं. जो सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहते बल्कि लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. दिलीप कुमार की फिल्म 'नया दौर' का गाना साथी हाथ बढ़ाना... भी ऐसा ही एक गीत है. करीब 69 साल पहले रिलीज हुआ ये गाना आज भी किसी आंदोलन, प्रोटेस्ट या जन अभियान में लोगों का हौसला बढ़ाता नजर आता है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसका संदेश जो कहता है कि मिलकर चलो, साथ लड़ो और हार मत मानो.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को देख इमोशनल हुए 'पंचायत' के प्रधान जी, बोले- मेरे जिस्म का कतरा-कतरा बच्चों के साथ

जब-जब लोग हुए एकजुट, तब-तब गूंजा गाना

साल 1957 में रिलीज हुई 'नया दौर' में ये गाना उस वक्त आता है. जब गांव के लोग अपने हक और अपने भविष्य के लिए एकजुट होकर मेहनत करते हैं. फिल्म में इस गाने का रिफ्रेंस सड़क बनाने से जुड़ा है. लेकिन इसके बोल सिर्फ उस कहानी तक सीमित नहीं हैं. यही वजह है कि सालों बाद भी ये गीत हर उस मौके पर फिट बैठता है. जहां लोग किसी मकसद के लिए एक साथ खड़े होते हैं. छात्र आंदोलन हो, मजदूरों का प्रदर्शन हो या कोई सोशल मूवमेंट, साथी हाथ बढ़ाना... अक्सर वहां सुनाई देता है. इस गाने की सबसे बड़ी खूबी यही है कि ये किसी एक दौर का नहीं, बल्कि हर दौर का गीत लगता है.

रफी की आवाज, साहिर के बोल

इस यादगार गीत को मोहम्मद रफी और आशा भोंसले ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल मशहूर गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखे. जबकि शानदार संगीत ओ.पी. नैय्यर ने तैयार किया था. इन चार दिग्गजों की मेहनत ने इस गाने को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी, लेकिन वक्त के साथ साथी हाथ बढ़ाना... फिल्म से निकलकर लोगों की आवाज बन गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saathi Hath Badhana Song, Naya Dour Movie, Dilip Kumar, Vyjayanthimala, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com