विज्ञापन

सलमान की छात्रों को सलाह- पीएम ने आश्वासन दे दिया है, अब घर लौट जाएं

सलमान खान ने सोनम वांगचू से भी अनशन खत्म करने की मांग की है. खास बात यह है कि सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर सलमान खान का 24 घंटे के अंदर दूसरा पोस्ट है.

सलमान की छात्रों को सलाह- पीएम ने आश्वासन दे दिया है, अब घर लौट जाएं

सलमान खान ने एक बार फिर से सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने अब प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अनुरोध किया है कि वह इसे खत्म करें और अपने घर जाएं. साथ ही सलमान खान ने सोनम वांगचुक से भी अनशन खत्म करने की मांग की है. खास बात यह है कि सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर सलमान खान का 24 घंटे के अंदर दूसरा पोस्ट है. अपने तारा पोस्ट में भाईजान ने लिखा, 'पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है.'

सलमान खान का आश्वासन

उन्होंने आगे लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए. सोनम, बस हो गया. इसे और आगे मत बढ़ाओ. अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना और कुछ खा-पी लो. अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा'.

सलमान खान का कल का पोस्ट

इससे पहले बुधवार को किए पोस्ट में सलमान खान ने लिखा,  'यह आंदोलन बहुत शांतिपूर्ण था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिजन घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया है.'

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं उनके इस कदम की सच में तारीफ करता हूं. उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई है. यह आंदोलन या विरोध ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत साहसी और बहादुर हैं. शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी.'

सलमान खान ने लिखा,'यह मामला छात्रों और शिक्षा प्रणाली के बीच का है, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. इसका श्रेय हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए और मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगी. यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है. एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है. जो लोग शिक्षा पाना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे. शिक्षा अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और हर साल यह और ज्यादा ट्रेंडी और फैशनेबल बनती जानी चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशनल हब बन जाए.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, Cjp Protest Bollywood, Salman Khan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com