विज्ञापन

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DU की एडवाइजरी, छात्रों से कहा- वहां न जाएं

DU ने छात्रों और फैकल्टी से जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से दूर रहने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है. वहीं दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आज रात कोई कार्रवाई करने की योजना नहीं है.

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DU की एडवाइजरी, छात्रों से कहा- वहां न जाएं
दिल्ली विश्वविद्यालय की एडवाइजरी
NDTV

दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है. डीयू ने छात्रों और फैकल्टी से जंतर-मंतर से दूर रहने की अपील की है. यूनिवर्सिटी का कहना है कि छात्र अपनी सुरक्षा और कानून का पालन करने को प्राथमिकता हैं.

DU ने जारी की एडवाइजरी

डीयू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,  छात्रों और फैकल्टी सदस्यों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है. कृपया ध्यान दें कि जंतर-मंतर, नई दिल्ली में किसी भी तरह की गैर-कानूनी सभा या प्रदर्शन, जिन पर भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कड़े नियम लागू हैं के कारण कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ऐसी गतिविधियों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है और उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति और करियर के अवसरों पर भी बुरा असर पड़ सकता है. 

इसलिए, सभी छात्रों से आग्रह है कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें और अपनी सुरक्षा तथा कानून का पालन करने को प्राथमिकता दें. साथ ही आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि स्थिति को भड़काने के लिए काफी मात्रा में नकली और गुमराह करने वाली जानकारी बनाई और फैलाई जा रही है.

आज रात जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कार्रवाई करने की कोई योजना नहीं: दिल्ली पुलिस

इधर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कार्रवाई की कोई योजना नहीं है. पुलिस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की है. केजरीवाल ने दावा किया था कि सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं.

पुलिस ने कहा, 'जैसा कि बताया जा रहा है, आज रात विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई करने की दिल्ली पुलिस की कोई योजना नहीं है. आपको (केजरीवाल) सलाह दी जाती है कि किसी भी भ्रामक/असत्यापित जानकारी को फैलाने या प्रसारित करने से बचें.'

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने क्षेत्र और उसके आसपास मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कनॉट प्लेस के सभी कार्यालयों, दुकानों और रेस्तरां को बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने की सलाह दी.व्यापारी संघ ने कहा कि यह फैसला एनडीएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की टेलीफोन पर बातचीत के बाद लिया गया. उन्होंने कहा था कि कनॉट प्लेस में सभी दुकान और दफ्तर शाम 6:30 बजे तक बंद हो जाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: राहुल और अखिलेश सड़क पर, तेजस्वी कहां? बिहार की राजनीति में क्यों उठ रहे हैं सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Du Protest, DU Administration, CJP Protest, CJP Protest Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com