विज्ञापन

47 सेकंड का टीजर उड़ा देगा नींद, बार-बार करेंगे प्ले, ZEE5 आ रही है साइकोलॉजिकल थ्रिलर

अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के फैन हैं, तो डालिंब का 47 सेकंड का टीजर आपके लिए बहुत एक्साइटिंग हो सकता है.zee 5 ने इसे सीधे OTT पर इसका टीज़र गुरुवार को रिलीज़ किया है. बिना किसी डायलॉग के यह टीजर आपके दिल और दिमाग पर छा जाता है.

47 सेकंड का टीजर उड़ा देगा नींद, बार-बार करेंगे प्ले, ZEE5 आ रही है साइकोलॉजिकल थ्रिलर
Dalimb Teaser out
instagram

Dalimb Teaser out: पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार की नई फिल्‍म 'डालिंब' का खतरनाक टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्‍म सीधे OTT पर रिलीज होगी और कहना होगा कि 47 सेकेंड के इस पहली झलक में, बिना किसी डायलॉग के यह टीजर बहुत कुछ कहता है.ZEE5 और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट मिलकर ऐसा साइकोलॉजिकल थ्रिलर धमाका डालिंब' के रुप में लेकर आए है कि सिर्फ 47 सेकंड के इसके टीजर ने सोशल मीडिया पर ऐसा गदर मचाया है कि देखने वाले इसे एक बार नहीं, बल्कि बार-बार लूप में चलाकर देख रहे हैं .

 'सचिव जी' का ये रूप देखकर उड़ जाएंगे होश

'कोटा फैक्ट्री' और 'पंचायत' में अपनी सादगी से दिल जीतने वाले जितेंद्र कुमार ने इस बार अपनी मीठी इमेज को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है. टीजर की शुरुआत एक बहुत ही डार्क और रहस्यमयी माहौल से होती है.

फिल्म में जीतू भैया 'सूरज' नाम के एक लोक कलाकार का किरदार निभा रहे हैं, जो अंदर ही अंदर किसी खौफनाक अतीत और गहरी दिमागी उलझन से जूझ रहा है. 47 सेकंड के इस टीजर में एक डरी-सहमी बच्ची, बदहवास भागते-दौड़ते लोग, पुलिस की सायरन और आखिर में दिखने वाला वो पारंपरिक-सांस्कृतिक मुखौटा... सब मिलकर ऐसा सस्पेंस बुनते हैं कि दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं.

 एक झलक जो बना देगी फैन

मुंबई के एक मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई डालिंब की इस कहानी को डायरेक्ट किया है प्रिया एवन ने. जीतू भैया के अलावा फिल्म में प्रिया बापट, क्षितीश दाते और केविन डेव जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी कलाकारी का जलवा दिखाने आ रहे हैं. एलिप्सिस एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है और इसका प्रीमियर खास तौर पर ZEE5 पर होगा. हालांकि, टीजर के साथ फिल्‍म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: प्राचीन रहस्य, खजाना और हैरतअंगेज VFX, प्राइम वीडियो पर आ रही है 100 करोड़ के बजट वाली नागबंधम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalimb Cast, Jitendra Kumar, Panchyat, Dalimb Zee5, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com