- अक्षय कुमार के साथ टूर पर हैं मौनी-दिशा
- मायामी में दिखीं मौनी रॉय
- दिशा पाटनी ने फोटो पर यूं किया कमेंट
दिशा पाटनी और मौनी रॉय इन दिनों बेस्टफ्रेंड बनी हुई हैं. उन दोनों की दोस्ती को पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बखूबी देखा भी जा सकता है. वह लगातार एक साथ फोटो शेयर कर रहे हैं और उनके केमेस्ट्री बेस्ट फ्रेंड्स वाली है. वैसे भी वह इन दिनों अक्षय कुमार और अन्य साथियों के साथ अमेरिका में टूर पर हैं. इस दौरान मौनी रॉय लगातार क्वालिटी समय गुजार रही हैं. जिसकी फोटो और वीडियो वह लगातार अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के साथ अपनी फोटो शेयर की थी. इसके बाद उन्होंने मायामी के समुद्र में चिल करते हिए कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिन पर दिशा पाटनी समेत कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट्स भी किए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मौनी रॉय ने अमेरिका का मायामी शहर के समुद्र तट से एक वीडियो शेयर किया था और इसमें वह पानी में चिल करती नजर आ रही थीं. इस वीडियो पर उन्होंने हैलो मायामी कैप्शन भी दिया था. इस वीडियो पर दिशा पाटनी ने कमेंट करते हुए उन्हें सो हॉट लिखा था. इस वीडियो को कुछ ही देर में इंस्टाग्राम पर लगभग तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे. इसके बाद मौनी रॉय ने इसी समुद्र तट की कुछ शानदार तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की इन फोटो पर मंदिरा बेदी और दिशा पाटनी के कमेंट आए. इस तरह मौनी रॉय के इस क्वालिटी टाइम की फोटो को फैन्स का जमकर प्यार मिल रहा है.
बता दें कि मौनी रॉय को टेलीविजन की फेमस इच्छाधारी नागिन के तौर पर पहचाना जाता है. उन्होंने नागिन के किरदार को जिस तरह से परदे पर उतारा था, उसे काफी पसंद किया गया. यही नहीं, उन्हें अभी तक की बेस्ट नागिन भी कहा जाता है. फिल्मों की बात करें तो वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आई थीं.
दिशा पाटनी की आखिरी रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी. इसके बाद वह योद्धा में नजर आएंगी. यही नहीं, वह तमिल फिल्म 'शिवा' और तेलुगू फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में भी काम कर रही हैं. इस तरह आने वाले समय में वह कुछ हटकर किरदारों में दिख सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं