टेलीविजन स्टार धीरज धूपर अपकमिंग फिल्म 'कलावरम' के साथ तेलुगू सिनेमा में डेब्यू के लिए तैयार हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और बताया कि टेलीविजन उनका हमेशा से पहला प्यार रहेगा. अभिनेता ने कहा कि टेलीविजन हमेशा उनका पहला प्यार रहेगा. इस मीडियम ने ही उन्हें सफलता का स्वाद चखाया. अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहते थे. लेकिन टेलीविजन के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर उनकी कमिटमेंट की वजह से वह साउथ में शुरुआत नहीं कर पाए.
उन्होंने कहा, "जैसा कि सभी जानते हैं, टीवी बेहद डिमांडिंग काम है, जिसमें हफ्ते में छह से सात दिन शूटिंग होती है. हालांकि मेरा मानना है कि अवसर सही समय पर आते हैं और यह मेरे लिए एकदम सही पल था."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उन्होंने आगे बताया, "मैं हमेशा से मनोरंजन के सभी फॉर्मेट, ओटीटी, टेलीविजन और फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता था. अब जब मुझे अलग-अलग प्लेटफार्म्स के जरिए अपने फैन्स से जुड़ने का मौका मिल रहा है तो मैं असल में इसका आनंद ले रहा हूं. टीवी हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा और मैं अभी भी छोटे पर्दे के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं दूसरे मीडियम को भी तलाशना चाहता हूं."
उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैं प्रोड्यूसर से मिलने गया था और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता, मैं एक प्रपोजल पर तैयार हो गया. मैं हमेशा से टॉलीवुड का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन कमिटमेंट्स के चलते मैं पहले इसे एक्सप्लोर नहीं कर सका. मैं विलेन के किरदार में काम करने को तैयार हूं." धीरज ने पिछले महीने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में अपने तेलुगू डेब्यू की शूटिंग शुरू की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं