नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर कायम लॉक अप सच या सजा का अपकमिंग एपिसोड धमाकेदार होने वाला है क्योंकि नए एपिसोड में फराह खान, रितेश देशमुख के अलावा कंगना रनौत नजर आने वाली हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड का टीजर देखने को मिला, जिसमें राम कपूर के अलावा श्रेया कालरा और धीरज धूपर पर कंगना का वार देखने को मिला. इतना ही नहीं टीजर में कंगना रनौत, धीरज धूपर को अपना गेम सुधारने के लिए राय दी. जबकि कहा जा रहा है कि श्रेया कालरा को एक्ट्रेस ने घटिया बताते हुए क्लास लगाई.
कंगना रनौत ने धीरज धूपर को कही ये बात
कंगना रनौत ने कहा, "तुम खुद को शाहरुख खान कह रहे हो? तुम्हारे अंदर शाहरुख खान का 'S' भी नहीं है, यार. तुममें 'मेन कैरेक्टर' वाली एनर्जी बिल्कुल नहीं है. साइड में... साइड में... साइड में... तुम्हें पूरी तरह से साइडलाइन किया जा रहा है. " कंगना ने धीरज को शो में खुलकर न बोलने और अपने गेम की कमान खुद न संभालने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई.
ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो के टॉप 10 में 74 दिनों से ट्रेंडिंग है 8 एपिसोड की सीरीज, जुआ और पैसों की कहानी ने सोचने पर किया मजबूर
राम कपूर को भी दी ये राय
राम कपूर से कंगना रनौत ने कहा, 'रामजी, आपको इस गेम को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो फिर यहां आए ही क्यों? अपनी बेवकूफी दिखाने के लिए?" इस पर राम कपूर ने अपना बचाव करते हुए कहा, "जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई स्वीकार करूंगा और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर तरीके से करूंगा.' 'अगर खुद में सुधार करना चाहते हैं तो अपना बचाव करना बंद कर दीजिए.'
श्रेया कालरा को मिलेगा डोज
कंगना रनौत ने लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा को अपने बिहेवियर पर काम करने की सलाह दी. इतना ही नहीं उन्होंने श्रेया को घटिया बताया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं