बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने फार्महाउस पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं. वह जब भी वहां जाते है, वहां से जुड़े अनमोल पल फैंस के साथ जरूर शेयर करते हैं. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इससे पहले फार्महाउस में आई गिलहरी और मोर की तस्वीरें शेयर की थी. मगर अब उनके घर में एक नहीं दो मेहमान पहुंचे. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके घर की ग्रिल पर बैठे दो लंगूर देखे जा सकते हैं. धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “दोस्तों, जंगल में पहले मोर आए खा पी कर चलते बने...अब ये जनाब आ गए हैं...जाने क्या करेंगे".
अगस्त माह में धर्मेंद्र (Dharmendra Deol) ने गिलहरी के साथ खेलती एक प्यारी वीडियो शेयर की थी. क्लिप में गिलहरी धर्मेंद्र के पैर पर दौड़ती हुई दिखाई दी थी और धर्मेंद्र कह रहे थे- इस जीव को देखो यह कितना प्यारा है, हमें इन जीवों से सीखना चाहिए. बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 1960 के दशक के मध्य में 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर', 'आए दिन बहार के', 'आंखें', 'शिकार', 'आया सावन झूम के', 'जीवन मृत्यु', 'मेरा गांव मेरा देश', 'सीता और गीता', 'राजा जानी', 'यादों की बारात', 'दोस्त', 'शोले', 'हुकूमत', 'आग ही आग', 'द बर्निंग ट्रेन', 'जुगनू' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1990 के दशक की कई सफल फिल्मों में चरित्र भूमिकाओं में दिखाई दिए, जिनमें 'प्यार किया तो डरना क्या', 'लाइफ इन ए... मेट्रो', 'अपने', 'जॉनी गद्दार' और 'यमला पगला दीवाना' के नाम शामिल हैं. हाल के दिनों में, 80 वर्षीय अभिनेता को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'तेरी बातों में उलझा जिया' जैसी फिल्मों में देखा गया. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में वह दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ नजर आए. इसके बाद वे श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा के साथ भी दिखे, यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं