विज्ञापन

किशोर कुमार का 53 साल पुराना हिट गाना, रिकॉर्ड करने से पहले ही जो किया गया था शूट, धर्मेंद्र ने लिरिक्स याद कर किया था पर्दे पर राखी संग रोमांस

किशोर कुमार ने 53 साल पहले, जो गाना गाया था वह आज उनके हिट गानों में शुमार है. लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र ने बिना धुन और गाने के इसे शूट किया था. 

किशोर कुमार का 53 साल पुराना हिट गाना, रिकॉर्ड करने से पहले ही जो किया गया था शूट, धर्मेंद्र ने लिरिक्स याद कर किया था पर्दे पर राखी संग रोमांस
किशोर कुमार का 53 साल पुराना गाना, धर्मेंद्र ने रिकॉर्ड से पहले किया था पर्दे पर रोमांस
नई दिल्ली:

किशोर कुमार के गाने तो हर किसी के फेवरेट है. लेकिन आपने उस गाने के बारे में सुना है, जिसे शूट तो पहले कर लिया गया. लेकिन सिंगर ने बाद में रिकॉर्ड किया. जबकि पर्दे पर धर्मेंद्र ने सिर्फ गाने की लिरिक्स को दोहराया था, जिसके साथ ना कोई म्यूजिक था और ना ही कोई आवाज. हालांकि जब आप वीडियो में देखेंगे तो आपको बिल्कुल एहसास नहीं होगा कि इस गाने को रिकॉर्ड से पहले शूट किया गया था क्योंकि धर्मेंद्र केवल लिरिक्स को दोहराते हुए वीडियो में रेखा के साथ रोमांटिक कैमेस्ट्री को पर्दे पर दिखा रहे हैं. हालांकि 53 साल बाद भी फैंस इस बात को नोटिस नहीं कर पाए हैं और गाने को गुनगुना रहे हैं. 

किशोर कुमार का 53 साल पुराना हिट गाना

किशोर कुमार के जिस 53 साल गाने की हम बात कर रहे हैं वह 1973 में आई फिल्म ब्लैकमेल का है, जिसमें धर्मेंद्र और राखी लीड रोल में नजर आए थे. वहीं गाना था पल पल दिल के पास. जिसे किशोर कुमार ने अपनी सुरीली आवाज दी थी. जबकि गीतकार राजेंद्र कृष्ण थे और संगीत कल्याणजी आनंदजी का था. फिल्म का निर्देशन विजय आनंद ने किया था. गाने में राखी प्रेम पत्रों को पढ़ती हुईं नजर आती हैं, जिसमें धर्मेंद्र के किरदार ने अपनी दिल की भावनाएं बताई थीं. वहीं धर्मेंद्र गाना गा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें | 38 साल पुराना गाना, दूल्हे को बताया कद्दू तो दुल्हन को कहा घोड़ी, ऊषा मंगेशकर और अलका याग्निक की जुगलबंदी

पल पल दिल के पास गाने के बोल

पल-पल दिल के पास, तुम रहती हो
पल-पल दिल के पास, तुम रहती हो
जीवन मीठी प्यास, ये कहती हो
पल-पल दिल के पास, तुम रहती हो
हर शाम आंखों पर, तेरा आंचल लहराए
हर रात यादों की, बारात ले आए
मैं सांस लेता हूं, तेरी खुशबू आती है
एक महका-महका सा, पैगाम लाती है
मेरे दिल की धड़कन भी, तेरे गीत गाती है
पल-पल दिल के पास, तुम रहती हो

पल पल दिल के पास गाने के पीछे की दिलचस्प कहानी

पल पल दिल के पास गाने को जब आपने पर्दे पर देखा होगा तो आपको लगा होगा कि किशोर कुमार का गाना बज रहा है और धर्मेंद्र लिपसिंक कर रहे हैं. लेकिन खास बात यह है कि ब्लैकमेल फिल्म का यह गाना रिकॉर्ड होने से पहले शूट हो गया था. IMdb के मुताबिक, ऊटी में राखी और धर्मेंद्र ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी. तब विजय आनंद ने गाने के बोल को गुनगुनाने के लिए धर्मेंद्र से कहा. इसके चलते फिल्म की शूटिंग पूरी की गई. जबकि बाद में किशोर कुमार ने यह गाना रिकॉर्ड किया.  

यह भी पढ़ें | मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना सुपरहिट गाना, शशि कपूर-आशा पारेख का दिखा रोमांस, 24 घंटे में तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pal Pal Dil Ke Paas, Kishore Kumar, Dharmendra, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com