बॉलीवुड के ही-मैन और अपने जमाने के हैंडसम हंक सुपरस्टार धर्मेन्द्र जल्द ही एक लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक करने जा रहे हैं. धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र फैन्स को जल्द नजर आएंगे. पिछले कुछ सालों में धर्मेन्द्र फिल्मों में भले ही ना नजर आए हों लेकिन कभी टीवी शो के जरिए तो कभी सोशल मीडिया के जरिए धर्मेंद्र फैन्स से हरदम कनेक्टेड रहे हैं. हाल ही में धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो शूटिंग सेट का है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि धर्मेंद्र अपनी शूटिंग को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
शूटिंग को एन्जॉय कर रहे हैं धर्मेंद्र
दरअसल धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने फैंस से बात करते हुए देखे जा सकते हैं. धर्मेंद्र ने वीडियो के जरिए फैन्स से पूछा, 'कैसे हो डियर, उन्होंने कहा कि चाय पीते हुए शूटिंग एंजॉय कर रहा हूं, यहां बहुत अच्छा लग रहा है, आप सब को बहुत सारा प्यार, चियर्स'. ये वीडियो शूटिंग सेट का लग रहा है जहां पीछे शूटिंग की तैयारियां चलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं एक सोफे पर धर्मेंद्र बैठे हुए हैं. उन्होंने ग्रे कलर का फॉर्मल पेंट और ब्लू जैकेट पहनी हुई है, जिसमें वो पहले की तरह ही हैंडसम और स्मार्ट लग रहे हैं. अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों, आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से कैमरे पर रोमांस कर रहा हूं', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए.
फैन्स ने की प्यार की बौछार
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए धर्मेंद्र के इस वीडियो को कुछ घंटों में ही 1 लाख 35 हजा से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं अपने ऑल टाइम फेवरेट एक्टर को काफी दिनों बाद देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आज भी इतने हैंडसम', तो वहीं दूसरे यूजर ने धर्मेंद्र से पूछा, 'आपकी फिटनेस का राज क्या है'. इसके अलावा फैन्स ने रेड हार्ट और हॉट इमोजी के साथ धर्मेंद्र के वीडियो पर ढेर सारा प्यार लुटाया. इस आने वाली फिल्म की बात करें तो फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में लीड रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट. यही नहीं धर्मेंद्र के साथ दिग्गज कलाकारों में जया बच्चन और शबाना आजमी भी इस फिल्म में देखने को मिलेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं