- बॉबी देओल की फिल्म क्लास ऑफ 83 का ट्रेलर हुआ रिलीज
- गंभीर पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आए एक्टर
- एक्शन, थ्रिलर और जबरदस्त डायलॉग से भरपूर दिखा वीडियो
बॉबी देओल की फिल्म 'क्लास ऑफ 83' (Class Of 83 Trailer) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खास बात तो यह है कि एक्टर की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही फैंस का दिल जीतन लिया है. इस फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) खाकी वर्दी में एक रौबदार पुलिस अफसर के रूप में दिखाई दे रहे हैं. एक्शन और थ्रिलर से भरपूर 'क्लास ऑफ 83' (Class Of 83) के ट्रेलर में मुंबई पुलिस की जांबाजी दिखाई गई है. कुछ ही देर पहले रिलीज हुए ट्रेलर को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'क्लास ऑफ 83' (Class Of 83) में एक्शन के साथ-साथ डायलॉग भी शानदार इस्तेमाल किये गए हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे सिस्टम द्वारा एक पुलिस अफसर फेल हो गया था. फिल्म में बॉबी देओल काफी गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं. यूं तो 'क्लास ऑफ 83' 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है, लेकिन ट्रेलर पर आए फैंस के कमेंट्स को देखकर लग रहा है कि वह अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं. ट्रेलर ने मानो फैसं की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बॉबी देओल (Bobby Deol) की अपकमिंग फिल्म 'क्लास ऑफ 83' (Class Of 83) को रेड चिली एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है. गौरी खान और गौरव वर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में एक्टर विजय सिंह के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनका मिशन उन पांच लोगों को मारना है, जिससे बॉम्बे को काफी खतरा है. इसके साथ ही ट्रेलर में बताया गया कि कई बार ऑर्डर को बनाए रखने के लिए कानू और नियम का त्याग करना पड़ता है. क्लास ऑफ 83 के अलावा बॉबी देओल आश्रम में भी नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं