बॉबी देओल (Bobby Deol) की हाल ही में आई वेब सीरीज 'आश्रम' (Aashram) ने धमाल मचाकर रख दिया है. इस सीरीज में बॉबी देओल की काम की खूब प्रंशंसा हो रही है. बॉबी देओल (Bobby Deol) और एमएक्स प्लेयर (MX Player) वेब सीरीज 'आश्रम' (Aashram) में आस्था के नाम पर मासूम लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने के खेल को दिखाया गया है. इस सीरीज में एक खूबसूरत महल जैसे आश्रम को भी दिखाया गया है. लेकिन सीरीज की शूटिंग होने से पहले यह महल एक खंडहर की तरह था. लेकिन प्रकाश झा (Prakash Jha) ने इसे 4-5 महीने में महल का रूप दे दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रकाश झा (Prakash Jha) ने हाल ही में इस खंडहर की कहानी भी सुनाई. 'आश्रम' (Aashram) की शूटिंग के पहले यह एक डरावना खंडहर ही था. लेकिन प्रकाश झा को इस खंडहर में 'आश्रम' की खूबसूरती पहली ही नजर आ गई और उन्होंने इसे महल बना दिया. इस संबंध में कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैन्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
बॉबी देओल (Bobby Deol) की 'आश्रम' (Aashram) का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होगा. लेकिन इससे पहले दूसरे भाग का टीजर सामने आया था, जिसमें बॉबी देओल का तीव्र और प्रचंड अवतार देखने को मिला. बॉबी देओल यानी की काशीपुर वाले बाबा निराला ने और भी अधिक उत्साह और रहस्य से भरे दूसरे अध्याय की वापसी का वादा किया था जो कि मुफ्त में एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर 11 नवंबर 2020 से स्ट्रीम करेगा.
करीना कपूर ने अपने घर में लिया हेयर कट, बेबी बंप फ्लांट करती आईं नजर- देखें Video
बॉबी देओल (Bobby Deol) ने इस संबंध में कहा था, "मैं इस श्रृंखला के पहले अध्याय को इतनी बड़ी सफल बनाने के लिए दर्शकों का धन्यवाद करूंगा, इतना ही नहीं अगले अध्याय में, काशीपुर वाले बाबा निराला का वो रूप और एक ऐसी तीव्र शक्ति दिखाई गई हैं जहां वो अपने फायदे के लिए हर नियम को बदल देते हैं और अपने खिलाफ जानेवाले हर नियम को झुका भी देते हैं. यूं कहें कि एक ऐसा पक्ष दिखाया गया हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं