- बिपाशा बसु ने जिम में की ढेर सारी मस्ती
- कभई एक्ट्रेस ने चलाई बाइक तो कभी बोट चलाती आईं नजर
- बिपाशा बसु का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं. फिटनेस के मामले में अकसर आगे रहने वाली बिपाशा बसू बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह यासमिन कराचीवाला के साथ जिम में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. अपने इस वीडियो में एक्ट्रेस जिम एक्विपमेंट के साथ कभी बाइक चलाते हुए तो कहीं बोट चलाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस के अंदाज के साथ-साथ उनका लुक भी कमाल का लग रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के इस वीडियो को यासमिन कराचीवाला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 89 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में एक्ट्रेस और यासमीन कराचीवाला जिम एक्विपमेंट को लेकर पहले बाइक चलाने की कोशिश करती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस बिल्कुल रेसर के अंदाज में फास्टर कहती हैं. इसके बाद वह दूसरे जिम एक्विपमेंट के साथ बोट चलाने की एक्टिंग भी करती हैं. इसमें दोनों के अंदाज को लेकर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. इसे शेयर करते हुए यासमिन कराचीवाला ने लिखा, "जिम में अपने मस्ती भरे दिनों को खूब याद कर रही हूं. दुआ कर रही हूं कि जिंदगी फिर से नॉर्मल हो जाए."
बता दें कि इन दिनों बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों कोरोना वायरस के कारण घर पर ही समय बिता रही हैं. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस हमेशा फैंस से जुड़ी रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं. इस फिल्म में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. शादी के बाद से ही बिपाशा बसु फिल्मों में नजर नहीं आई हैं. लेकिन अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं