70 से 80 के दशक में फैमिली ड्रामा से लेकर 90 से 2000 के दशक में रोमांस को हिंदी सिनेमा के गानों में खूब दिखाया गया. इन्हीं में से एक है 2004 में आई फिल्म का मशहूर रोमांटिक सॉन्ग, जिसके वीडियो में घनघोर इश्क देखने को मिला. जबकि लिरिक्स में प्रेम की ऐसी दीवानगी कि प्रेमी को बताया सोना, चांदी, हीरा, पन्ना, मेहंदी, काजल, मौसम तक बता दिया. वहीं इस गाने को कम्पलीट किया उदित नारायण और अलका याग्निक की खूबसूरत आवाज ने. गाना इतना हिट हुआ कि आज 2026 में भी इस गाने को सुना जा रहा है और फैंस कमेंट सेक्शन में तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं.
22 साल पुराना घनघोर इश्क वाला गाना
हम बात कर रहे हैं साल 2004 में आई इश्क है तुमसे फिल्म के गाने ओ सोनिया की, जिसमें डीनो मोरिया और बिपाशा बसु का रोमांस देखने को मिला. यह म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी, जिसे जी कृष्णा ने डायरेक्ट किया, लिखा और प्रोड्यूस किया. फिल्म की कहानी एक धार्मिक सीमाओं को पार करने वाले रिश्ते पर थी, जिसमें हिंदू-मुस्लिम अंतर-धार्मिक विवाह और उससे जुड़े सामाजिक विरोध को दिखाया गया. यह तेलुगु फिल्म 'संपंगी' (2001) का रीमेक है.
ये भी पढे़ं- कॉलेज में फर्स्ट क्रश के पुराने दिन की याद दिलाता अरिजीत सिंह का नया गाना, फैंस के दिल को छुई आवाज, कहा- मास्टरपीस
2004 में आया उदित नारायण और अलका याग्निक का गाना
2004 में आई इश्क है तुमसे का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया था. जबकि लिरिक्स समीर और संजय चहल ने लिखे थे. जबकि गानों को अलका याग्निक, उदित नारायण, शान, केके, हेमा सरदेसाई, विनोद राथौड़, सागरिका और बाबुल सुप्रियो ने आवाज दी थी. वहीं फिल्म में 8 गाने थे, जिसमें से ओ सोनिया का रिमिक्स काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने को अलका याग्निक और उदित नारायण ने आवाज दी थी.
ओ सोनिया गाने के बोल थे-
मेरी चांदी तू, मेरा सोना तू
मेरा हीरा तू, मेरा पन्ना तू
ओ, मेरी मेहंदी तू, मेरा काजल तू
मेरी खुशबू तू, मेरा मौसम तू
जिंदगी का गुजारा तेरे बिन नहीं होना
इश्क है तुमसे, यारा, तुमको नहीं खोना
इस गाने में सोना, चांदी, हीरा पन्ना, मेहंदी, काजल, खुशबू और मौसम तक का जिक्र था. वहीं दर्पण, सपना सारे शब्दों से हीरो ने प्यार बयां किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं