विज्ञापन

6 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहीं बिपाशा बसु, आखिरी बार पति करण सिंह ग्रोवर के साथ की थी ये सीरीज

बिपाशा बसु आखिरी बार साल 2020 में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ डेंजर नाम की एक थ्रिलर सीरीज में नजर आई थीं. इस बार बिपाशा एक अलग तरह की सीरीज का हिस्सा बनी हैं. इस कहानी का बैकड्रॉप 1984 में सेट है.

6 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहीं बिपाशा बसु, आखिरी बार पति करण सिंह ग्रोवर के साथ की थी ये सीरीज
बिपाशा बसु कर रहीं फिल्मी दुनिया में वापसी
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेत्री बिपाशा बसु 6 साल बाद वेब सीरीज 'बाराबंकी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस सीरीज का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर हंसल मेहता कर रहे हैं. इसे 'अल्माटी मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले प्रभलीन संधू (कौर) द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित सीरीज में बिपाशा बसु के साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

यह सीरीज पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की किताब 'द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल' पर आधारित है. कहानी 1984 के बैकड्रॉप पर सेट है, जो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में फैले एक बड़े अफीम/ड्रग्स तस्करी नेटवर्क और उसे खत्म करने के पुलिस ऑपरेशन को दिखाएगी. इस सीरीज में बिपाशा बसु एक बिल्कुल अलग और अनोखे लुक में दिखाई देंगी. अभिनेत्री बिपाशा बसु की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2020 में आई वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था. इसमें उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था. भूषण पटेल द्वारा निर्देशित सीरीज में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के अलावा, सोनाली राउत, नताशा सूरी, सुयश राय और नितिन अरोरा अहम भूमिका में नजर आए थे.

यह भी पढ़े: 16 साल के करियर में 7 लोगों की बायोपिक कर चुके राजकुमार राव, एक शख्सियत को तो पता भी नहीं था कौन हैं राजकुमार

इसकी कहानी लंदन में रहने वाले एक युवा व्यवसायी आदित्य धनराज (करण सिंह ग्रोवर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी पत्नी दिया (सोनाली राउत) अचानक गायब हो जाती है. आदित्य जब पुलिस की मदद से अपनी पत्नी की तलाश शुरू करते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि इस केस की जांच अधिकारी नेहा सिंह (बिपाशा बसु) हैं, जो आदित्य की एक्स-गर्लफ्रेंड (पूर्व प्रेमिका) रह चुकी हैं. जांच आगे बढ़ने पर यह गुमशुदगी अपहरण और फिरौती के मामले में बदल जाती है, साथ ही इसमें बिजनेस की प्रतिद्वंद्विता और कई छिपे हुए रहस्य सामने आते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bipasha Basu, Bipasha Basu Films, Trending News, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com