विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2021

भूमि पेडनेकर का टू पीस में स्टनिंग पोज वायरल, फैंस बोले- ये है Biggini Shoot...

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की हालिया पोस्ट ने फैंस को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है. एक्ट्रेस का ये अंदाज देख सेलेब्स भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

भूमि पेडनेकर का टू पीस में स्टनिंग पोज वायरल, फैंस बोले- ये है Biggini Shoot...
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाया धमाल
  • भूमि पेडनेकर की लेटेस्ट फोटो वायरल
  • समंदर किनारे स्टाइलिश पोज में नजर आईं एक्ट्रेस
  • बधाई दो में जल्द आएंगी नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की थी. दोनों स्टार्स की यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की पहली फिल्म के बाद अब उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है. जी हां, इस फिल्म के बाद से भूमि का ट्रांस्फॉर्मेशन देखने लायक है. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी भूमि की सराहना करते हैं. भूमि ने अपने टैलेंट से सभी को दीवाना बना दिया है. वहीं सोशल मीडिया पोस्ट भी उनकी तेजी से वायरल होती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई बेहद ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है.

पूल में ग्लैमरस लुक में नजर आईं भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Instagram) का हाल ही में शेयर किया गया फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ब्लैक टू पीस और सिर पर हैट लगाए भूमि का ये अंदाज उनके फैंस का दिल जीत रहा है. इस तस्वीर में भी भूमि का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है. फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनकी इन अदाओं पर कमेंट करने से थक नहीं रहे हैं. बता दें कि आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने भूमि की तारीफ की है. वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'ये है बिगिनी शॉट.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'वाह शानदार.'


इस बड़ी फिल्मों में जल्द आएंगी नजर 
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के वर्कफ्रंट की बात करें को उन्हें आखिरी बार 'दुर्गामती' में देखा गया था. यह साउथ की फिल्म 'भागमती' का सीक्वल थी. इसके अलावा वे 'बधाई हो' के सीक्लव 'बधाई दो' में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव होंगे. फिलहाल तो एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग में बिजी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhumi Pednekar, Bhumi Pednekar Instagram, Bhumi Pednekar Viral Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com