विज्ञापन

सावन में शिव भक्ति में लीन हुईं भूमि पेडनेकर, शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त सनग्लासेस पहने हुईं ट्रोल

सावन की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी महादेव के मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्हें अपने लुक की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

सावन में शिव भक्ति में लीन हुईं भूमि पेडनेकर, शिवलिंग पर जल चढ़ाते वक्त सनग्लासेस पहने हुईं ट्रोल
Bhumi offer prayer wearing sunglasses sawan
instagram

सावन का पवित्र महीने की शुरूआत हो चुकी है.चारों तरफ 'हर-हर महादेव' की गूंज सुनाई देने लगी है. ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी महादेव की भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. इसी में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी महादेव के दर पर हाजिरी लगाने पहुंचीं, जहां उनके लुक को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है.

सनगलासेस लगाकर पूजा करती दिखी भूमि पेडनेकर 

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर भगवान शिव की पूजा की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में भूमि शिवलिंग पर जल चढ़ाती हुई दिखाई दे रही थीं. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि सावन आते ही मैं भगवान से आसान ज़िंदगी नहीं मांगती, बस इसे इज्जत और हिम्मत के साथ जीने की ताकत मांगती हूं,
हर हर महादेव। 🔱🕉️

पूजा पर तरीफ तो सनगलासेस से हुई ट्रोल

भूमि का ये पोस्ट देखकर कई फैंस ने कमेंट में 'हर हर महादेव' लिखा और उनकी भक्ति की तारीफ भी की, लेकिन इसी पोस्ट के साथ कुछ चीजें ऐसी थीं, जिन पर लोगों की नजर पड़ी और देखते ही देखते वह ट्रोल होने लगीं.

दरअसल मंदिर परिसर से सामने आई तस्वीरों में भूमि हाथ जोड़े भगवान शिव की पूजा करती दिख रही हैं. जिसमें उन्होंने  ब्लैक कलर का टॉप और जींस,गले में रूद्राक्ष की माला और ब्लैक सनग्लासेस लगाए शिव की भक्ति में लीन हाथ जोड़े दिख रही है.

महादेव की पूजा कम और फोटो शूट ज्यादा

जहां एक तरफ तस्वीरों में भूमि का लुक बड़ा ही अतरंगा नजर आ रहा है वही वह अपने इस लुक के लिए काफी ट्रोल् हो रही है. सबसे ज्यादा मंदिर में सनग्लासेस लगाकर पूजा करते हुए फैंस उन्हें आडे हाथों ले रहे है.  आंखों पर चश्मे को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

 सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पूजा के समय सादगी और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।दूसरे यूजर ने कहा, ''महादेव की पूजा कम और फोटो शूट ज्यादा लग रहा है, प्लीज ऐसी चीजें पोस्ट मत करो.

यह भी पढ़ें: रामायणम् फिल्म का ट्रेलर अच्छा लगा, लेकिन राम कथा जैसा वैभव नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan 2026, Bhumi Pednekar, Mahadev, Entertaiment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com