विज्ञापन
This Article is From May 16, 2024

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने सनी लियोन से कहा 'तेरी लाल चुनरिया', वीडियो ने यूट्यूब पर पार कर दिया दो करोड़ व्यूज का आंकड़ा

तेरी लाल चुनरिया गाना कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था. इसमें पवन सिंह और सनी लियोन की जोड़ी नजर आई थी. जिसने खूब धूम मचाई. देखें वीडियो.

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने सनी लियोन से कहा 'तेरी लाल चुनरिया', वीडियो ने यूट्यूब पर पार कर दिया दो करोड़ व्यूज का आंकड़ा
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और सनी लियो ने तेरी लाल चुनरिया सॉन्ग की धूम
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. जैसे ही उनकी किसी फिल्म या गाने की अनाउंसमेंट होती है तो फैंस खूब एक्साइटेड हो जाते हैं. पवन सिंह के डांस के साथ अगर बेबी डॉल गर्ल भी अपनी अदाएं दिखा दें तो सोने पर सुहागा हो जाता है. पवन सिंह और सनी लियोन का साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है. ऐसा कुछ समय पहले हो चुका है. पवन सिंह और सनी लियोनी साथ में एक गाने में नजर आ चुके हैं. इस गाने ने रिलीज होते ही फैन्स का दिल जीत लिया था. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो तेरी लाल चुनरिया है. इस गाने को रिलीज हुए 4 महीने हो गए हैं लेकिन आज भी ये लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है और इसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं.

तेरी लाल चुनरिया गाने में पवन सिंह सनी लियोन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 23 मिलियन यानी दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. अब भी जब लोगों को मौका मिलता है तो वो गाने का वीडियो देख ही लेते हैं. इस गाने को पवन सिंह और ज्योतिका ने गाया है. इसके लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं.

इस गाने को पवन सिंह के बर्थडे के मौके पर रिलीज किया गया था. गाने को रिलीज हुए कुछ महीने हो गए हैं. इस पवन सिंह के वैसे तो सारे ही गाने वायरल हो जाते हैं लेकिन उनका सनी लियोनी के साथ अंदाज फैंस को कुछ ज्यादा ही पसंद आ गया है जिसकी वजह से अभी तक ये गाना उन्हें पसंद आ रहा है. बता दें पवन सिंह राजनीति में उतर आए हैं. उन्होंने बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. पवन सिंह इन दिनों खूब जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी ज्योति सिंह और मां भी प्रचार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teri Laal Chunariya, Teri Laal Chunariya Song, Teri Laal Chunariya Crosses 23 Million YouTube, Pawan Singh, Sunny Leone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com