विज्ञापन

नवरात्रि में पवन सिंह के देवीगीत 'माई के आरती' ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 13.9 करोड़ व्यूज के पार

पवन सिंह का सुपरहिट भोजपुरी देवीगीत 'माई के आरती' यूट्यूब पर 139 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. जानिए कैसे नवरात्रि 2026 में रत्नाकर कुमार और पवन सिंह की जोड़ी ने भोजपुरी भक्ति संगीत में नया रिकॉर्ड बनाया.

नवरात्रि में पवन सिंह के देवीगीत 'माई के आरती' ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 13.9 करोड़ व्यूज के पार
पवन सिंह का भोजपुरी देवीगीत 'माई के आरती' यूट्यूब पर 139 मिलियन व्यूज के पार
youtube
नई दिल्ली:

नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर भोजपुरी संगीत जगत से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पावर स्टार पवन सिंह का सुपरहिट देवीगीत 'माई के आरती' यूट्यूब पर 139 मिलियन (13.9 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुका है. मां दुर्गा की भक्ति में डूबे इस गीत को श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों का जबरदस्त प्यार मिला है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस भक्ति गीत को दर्शकों खूब देख रहे हैं. इस उपलब्धि के साथ पवन सिंह और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं निर्माता रत्नाकर कुमार की सफल जोड़ी ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और बड़ी कामयाबी अपने नाम कर ली है. 

यह भी पढ़ें | अक्षरा सिंह का गाना हुआ रिलीज, सप्तमी पर गूंजा ‘दुर्गा मइया से सीख ना धूल चटावे के'

दर्शकों के दिलों में बस गया 'माई के आरती'

भोजपुरी देवीगीत 'माई के आरती' को पवन सिंह ने अपनी भावपूर्ण और मधुर आवाज में गाया है. यही वजह है कि यह गीत न सिर्फ नवरात्रि के दौरान बल्कि पूरे साल श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों की पसंद बना रहता है. भोजपुरी देवी गीत वीडियो में पवन सिंह की दमदार प्रस्तुति और भक्ति भाव से भरपूर अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गीत के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि संगीत श्याम-आजाद का है. शानादार संगीत और आस्था से जुड़े बोलों ने इस गाने को भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय देवीगीतों में शामिल कर दिया है.

पवन सिंह की आवाज में जादू: रत्नाकर कुमार

गाने की रिकॉर्ड तोड़ सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने सभी दर्शकों, श्रोताओं और संगीत प्रेमियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और समर्थन ही उन्हें लगातार बेहतर और भव्य प्रोजेक्ट्स बनाने की प्रेरणा देता है. रत्नाकर कुमार ने कहा कि पवन सिंह की आवाज में ऐसा जादू है, जो सीधे लोगों के दिलों को छू जाता है. 

वहीं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए माता रानी और अपने चाहने वालों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड दर्शकों के प्यार, आशीर्वाद और माता रानी की कृपा से ही संभव हो पाया है. पवन सिंह ने कहा, 'मैं सभी श्रद्धालुओं, दर्शकों और अपने फैंस का दिल से धन्यवाद करता हूं. उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri 2026, Bhojpuri Songs, Bhojpuri News, Pawan Singh, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com