शो शार्क टैंक के जज और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने अपने साथ हुई एक मजेदार घटना के बारे में बताया, जो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी हुई है. दरअसल अशनीर ग्रोवर अभिनेता को अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहते थे, लेकिन ऐड का बजट कम होने के कारण वह सलमान खान के मैनेजर से उनकी फीस कम करने को बोल रहे थे. इस पर भाईजान के मैनेजर ने अशनीर ग्रोवर को कहा था कि क्या भाई भिंडी खरीदने आए हो, जो इतना मोलभाव करोगे.
इस घटना के बारे में बिजनेसमैन ने हाल ही में एक कॉलेज के इवेंट में बताया. अशनीर ग्रोवर ने कहा, '2019 में सलमान खान को ब्रांड एंबेसडर लिया. कोई सोच भी नहीं सकता था. तब मैं छोटी कंपनी था, मुझे रातभर में विश्वास बनाना था, तो मुझे लगा कि मैं सलमान खान को ब्रांड एंबेसडर लेता हूं. अब सलमान की टीम को अप्रोच किया, तो वो बोले की 7.5 करोड़ लगेंगे, तो मैं कैलकुलेशन कर रहा था कि कंपनी का पूरा बजट 100 करोड़ है 7.5 उन्हें दूंगा, 1-2 करोड़ की ऐड बनेगा, फिर चलना भी तो है टीवी पर, तो मुझे 20 करोड़ का पंगा लगा और 100 करोड़ मेरी जेब में पड़े हैं, अगला दौर होगा नहीं होगा मुझे नहीं पता, लेकिन मैंने वो लिया पंगा और मैं सलमान को बोला काम कर दो भाई, तो वो 4.5 में मान गए.'
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
अशनीर ग्रोवर ने आगे कहा, 'एक समय में तो उनका (सलमान खान) मैनेजर मुझे कहने लगा कि सर आप भिंडी खरीदने के लिए आए हो क्या, कितनी मंडवाली करोगे', मैंने बोला है पैसे है ही नहीं दे नहीं सकता.' सलमान खान के बारे में यह बात बताते हुए अशनीर ग्रोवर का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान खान के फैंस भी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश एक साथ आए नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं