कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की रिसेप्शन पार्टी में भले ही बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने एंट्री की हो. लेकिन अंबानी फैमिली की एंट्री होते ही लोगों की नजरें उनपर टिक जाती हैं. दरअसल, कियारा की बचपन की दोस्त ईशा अंबानी भले ही रिसेप्शन पार्टी में नजर ना आई हों लेकिन उनकी भाई अनंत अंबानी और भाभी श्लोका मेहता जरुर इस खास फंक्शन का हिस्सा बने हैं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपना रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में अनंत अंबानी वाइफ श्लोका मेहता के साथ पहुंचे. इस दौरान जहां सूट में अनंत अंबानी डैशिंग लग रहे थे तो वहीं श्लोका मेहता सिंपल ब्लैक साड़ी में और ज्वैलरी में काफी सिंपल और खूबसूरत लग रही थी. हालांकि कपल की सिंपल एंट्री से पहले कड़ी चैकिंग और हाई सिक्योरिटी देखने को मिली, जिसका वीडियो वायरल हुआ था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अनंत अंबानी वाइफ श्लोका मेहता का हाथ थामे वेन्यू पर एंट्री करते नजर आ रहे हैं. इस एंट्री को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'अंबानी परिवारी के पास भले ही बहुत पैसा हो लेकिन उनका फैशन काफी खराब है.' वहीं दूसरे यूजर ने कपल की सादगी की तारीफ की है. तीसरे यूजर ने लिखा, 'आपने एक चीज नोटिस की उनकी सादगी और सरलता बेहद अच्छी है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'लगता है श्लोका दोबारा मां बनने वाली हैं. लेकिन इनकी जोड़ी सही है.' इसके साथ लोगों ने हार्ट इमोजी भी शेयर की है.
बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के पास मौजूद सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी, जिसमें एक्ट्रेस की खास दोस्त ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल हाई सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं