विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

‘सराया’ से ऑस्कर...तक, ये है 2025 में जन्में बॉलीवुड स्टार किड्स, क्या आप जानते हैं इन नामों के मायने

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा और आथिया- केएल राहुल तक, इन सितारों के घर किलकारियां गूंजी.

‘सराया’ से ऑस्कर...तक, ये है 2025 में जन्में बॉलीवुड स्टार किड्स, क्या आप जानते हैं इन नामों के मायने
नई दिल्ली:

साल 2025 बॉलीवुड के लिए जहां खुशियों के रूप में नन्हे मेहमान लेकर आया तो वहीं कुछ बड़े सितारे अलविदा कह गए. इस साल कई बॉलीवुड स्टार कपल्स माता-पिता बनें. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा और आथिया- केएल राहुल तक, इन सितारों के घर किलकारियां गूंजी. आइए आपको इस साल बॉलीवुड में जन्मे बच्चों के नाम और उनके मतलब बताते हैं.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जुलाई 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया. उन्होंने बेटी का नाम ‘सराया' रखा. हिब्रू भाषा से निकला यह नाम सारा और सराया से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘भगवान की राजकुमारी'.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे का नाम ‘नीर' रखा. संस्कृत भाषा से निकले इस नाम का सीधा मतलब पानी है. वहीं इसका मतलब तरलता, पवित्रता और जीवन का सार भी है. अक्टूबर 2025 में बेटे के जन्म के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर नाम के साथ पहली तस्वीर शेयर की थी.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

बॉलीवुड के क्लासी कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बच्ची का नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया. कपल ने अपनी बच्ची का नाम ‘इवाराह' रखा, जिसका मतलब है भगवान का तोहफा.

शूरा खान और अरबाज़ खान

शूरा खान और अरबाज़ खान ने अक्टूबर 2025 में अपने बच्चे का स्वागत किया. कपल ने अपनी बच्ची का नाम ‘सिपारा' रखा. फ़ारसी और अरबी भाषाओं से लिए गए इस शब्द का अर्थ फूल है.

इलियाना डी'क्रूज़ और माइकल डोलन

इलियाना डी'क्रूज़ और माइकल डोलन ने जून 2025 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया, और अपने बेटे का नाम 'कीनू राफ़े डोलन' रखा. इसका मतलब पहाड़ पर ठंडी हवा या हवाईयन भाषा में हवा का झोंका होता है.

एमी जैक्सन और एड वेस्टविक

एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने मार्च 2025 में अपने बच्चे का स्वागत किया. आयरिश और पुराने नॉर्स मूल से होने के कारण, इस जोड़ी ने अपने बच्चे का नाम ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक रखा. इसका अर्थ ओस है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Couples Became Parents In 2025, Kiara Advani And Sidharth Malhotra, Athiya Shetty And KL Rahul, Ileana D'Cruz And Michael Dolan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com