- आलिया भट्ट को सता रही है रणबीर कपूर की याद
- एक्ट्रेस ने शेयर की सेल्फी
- 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर के साथ आएंगी नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. आलिया भट्ट का नाम अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रसेस की लिस्ट में शामिल हो चुका है. आलिया भट्ट अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है. जिसमें वे काले रंग की कैप और काली टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते ही वे चर्चाओं का विषय बन गई हैं.
ब्वॉयफ्रेंड को कर रही हैं याद
अपनी फिल्मों के साथ ही आलिया (Alia Bhatt) अपनी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं. कई बार उन्हें रणबीर कूपर (Ranbir Kapoor) के साथ पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया है. साथ ही कुछ समय पहले कपल मालदीव वेकेशन पर भी गए थे. हाल ही में आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. इस तस्वीर में वे ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. इस इम्प्रेसिव तस्वीर के साथ ही उनका कैप्शन भी खास सुर्खियां बटोर रहा है. तस्वीर शेयर करते हुए वे लिखती हैं कि "जब उसकी बहुत याद आई तो उसकी कैप चुरा ली." इसके साथ ही वे लिखती हैं कि "इस बात का ध्यान रहे कि आप कई सेल्फीज लें." बता दें कि आलिया की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यह सिर्फ एक तस्वीर ही नहीं बल्कि आलिया की तरफ से उनके रिलेशनशिप का कंफर्मेंशन है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन प्रोजेक्ट्स पर कर रही हैं काम
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)अब रणबीर कूपर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वे फिल्म 'RRR' को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियाबाई' में भी नजर आने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं