विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2021

दोस्त की शादी में आलिया भट्ट ने सहेलियों संग 'गेंदा फूल पर किया डांस, देखें Photos और Video

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फैन्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

दोस्त की शादी में आलिया भट्ट ने सहेलियों संग 'गेंदा फूल पर किया डांस, देखें Photos और Video
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की तस्वीरें और वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. और साथ ही अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर खबर है कि वो अपनी दोस्त की शादी को अटेंड करने जयपुर पहुची हैं. इस समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. आलिया भट्ट (Alia Bhatt Photos) के फैन पेज से ये पोस्ट शेयर की गई हैं.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बादशाह के गाने 'गेंदा फूल' (Genda Phool) पर अपनी दोस्तों संग डांस कर रही हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरों और वीडियो देख कहा जा सकता है कि वो अपनी दोस्त की शादी को खूब इंज्वॉय कर रही हैं. आलिया ने इस दौरान पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं. आलिया भट्ट की तस्वीरों और वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें आलिया की भूमिका को खूब पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट पर्दे पर एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित की जा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Bhatt Dance, Alia Bhatt Photos, Alia Bhatt Video, Genda Phool Song, Alia Bhatt In Rhea Khurana Marriage, Alia Bhatt In Friend Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com