एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्टर का अपनी दसवीं फिल्म की को स्टार निमृत कौर से अफेयर चल रहा है. हालांकि कपल ने इस पर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है. लेकिन इन सबके बीच ऐश्वर्या राय ने बेटी अराध्या का 13वां बर्थडे 16 नवंबर को सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब अपने फैंस के साथ शेयर की हैं, जो वायरल हो रही है. हैरानी की बात यह है कि इन तस्वीरों से अभिषेक बच्चन गायब नजर आ रहे हैं, जिसके चलते यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, ऐश्वर्या राय ने बेटी अराध्या और अपने दिवंगत पिता कृष्णाराज राय की बर्थ एनिवर्सरी पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक फोटो में अराध्या अपने नानाजी की तस्वीर के सामने सिर झुकाते हुए नजर आ रही हैं. तो वहीं एक फोटो में मां बेटी और नानी की जोड़ी दिख रही है. वहीं एक थ्रोबैक तस्वीर में ऐश्वर्या राय न्यू बॉर्न अराध्या को गोद में लिए हुए दिख रही है. आखिरी फोटो अराध्या के ग्लिटरी बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने लिखा, “मेरे जीवन के अमर प्यार प्यारे डैडी-अज्जा और मेरी प्यारी आराध्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मेरा दिल…मेरी आत्मा…हमेशा और उससे भी ज्यादा.” इस पोस्ट में अभिषेक बच्चन और उनके परिवार की तस्वीरें ना होना फैंस ने नोटिस किया है.
एक यूजर ने लिखा, अभिषेक कहां हैं. दूसरे ने लिखा, अमिताभ बच्चन की फैमिली नहीं और जूनियर एबी भी तस्वीरों में नहीं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बीते कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हालांकि अभि तक कपल ने इस पर ना ही कोई रिएक्शन दिया है और ना ही इस खबर को कंफर्म किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं