एक शख्स जो हीरो बनने की ख्वाहिश लेकर मुंबई आया. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया और हीरो बना भी, लेकिन असल पहचान मिली निगेटिव रोल्स के लिए और, उन्हीं रोल्स ने अवॉर्ड भी दिलवाए. हालांकि इसके बाद थियेटर में एक्टिव ये शख्स बतौर हीरो फिल्मी पर्दे पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा. जिंदगी में प्यार की भी कोई कमी नहीं रही लेकिन मुकम्मल सिर्फ एक रिश्ता हुआ, जो आज भी कायम है. फिल्म के दौरान अपनी कोस्टार से प्यार हुआ, शादी भी हुई. लेकिन तकदीर ने बड़ी बेरहमी से उस साथ को खत्म कर दिया. क्या आप पहचान पाए कौन है ये स्टार.
स्मिता पाटिल से की दूसरी शादी
ये स्टार हैं राज बब्बर, जो अपनी एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी के लिए खूब जाने जाते हैं. राज बब्बर की खूबी ये है कि उन्होंने संजीदा और रोमांटिक किरदार जिस खूबी अदा किए हैं. उसी खूबी के साथ निगेटिव रोल में भी जान फूंकी है. फिल्म भीगी पलकों की शूटिंग के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल एक दूसरे के नजदीक आए. हालांकि तब तक राज बब्बर की शादी नादिरा से हो चुकी थी. उनके दो बच्चे भी थे, लेकिन स्मिता पाटिल से नजदीकी बढ़ने के बाद राज बब्बर तलाक ले लिया और स्मिता पाटिल के साथ रहने लगे और फिर शादी की. पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. पहले बच्चे के जन्म के बाद ही स्मिता पाटिल का कुछ समय बाद निधन हो गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रेखा से लगा दिल
स्मिता पाटिल के निधन के बाद रेखा और राज बब्बर की नजदीकियां बढ़ने लगीं. एक इंटरव्यू में खुद राज बब्बर ये बता चुके हैं कि स्मिता पाटिल की मौत के बाद वो बुरी तरह टूट चुके थे. तब रेखा उनका इमोशनल सपोर्ट बन कर आईं. उस वक्त रेखा भी कुछ उसी जज्बाती दौर से गुजर रही थीं. इस वजह से दोनों एक दूसरे का दर्द खूब समझते थे. हालांकि कुछ समय बाद राज बब्बर वापस पहली पत्नी और अपने परिवार के पास लौट आए.
जेलर देखें और अपना फीडबैक दें...": पत्रकारों से रजनीकांत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं