विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2020

सलमान की ऑनस्क्रीन सिस्टर छुट्टियां बिताने पहुंची बाली, Video शेयर कर बोलीं- जिंदगी जीने का तरीका...

दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) इन दिनों बाली में छुट्टियां बिता रही हैं. इससे जुड़ा वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह छुट्टियां एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं.

सलमान की ऑनस्क्रीन सिस्टर छुट्टियां बिताने पहुंची बाली, Video शेयर कर बोलीं- जिंदगी जीने का तरीका...
दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) छुट्टियां बिताने पहुंची बाली
  • एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल छु्ट्टियां बिताने पहुंची बाली
  • बाली में समुद्र किनारे एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस
  • दीपशिखा नागपाल का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होती हैं. खास बात तो यह है कि दीपशिखा नागपाल इन दिनों बाली में छुट्टियां बिता रही हैं. इससे जुड़ा वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह छुट्टियां एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में दीपशिखा नागपाल का अंदाज और स्टाइल भी काफी जबरदस्त लग रहा है. दीपशिखा नागपाल सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'पार्टनर' फिल्म में नजर आई थीं.  

ब्लैक गॉॉगल्स और व्हाइट वन पीस के साथ दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) का लुक काफी शानदार लग रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं रोजाना मस्ती करने के लिए जा रही हूं, मैं जा रही हूं क्योंकि यहां जिंदगी जीने का कोई और तरीका नहीं है." भले ही दीपशिखा का यह थोड़ा पुराना वीडियो है, लेकिन फैंस इस वीडियो को लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उनके स्टाइल की भी जमकर तारीफें कर रहे हैं. इससे पहले भी दीपशिखा नागपाल ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें एक्ट्रेस का लुक और उनका स्टाइल तारीफ के काबिल था.

बता दें कि दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. एक एक्ट्रेस होने के साथ दीपशिखा फिल्म डायरेक्टर भी हैं. फिल्म कोयला के बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई थी. उन्होंने बतौर डायरेक्टर ये दूरियां के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ-साथ दीपशिखा ने तमिल फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है. इसके अलावा वह बिग बॉस सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आई थीं. हालांकि वह 21वें दिन ही घर से बेघर हो गई थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepshikha Nagpal, Deepshikha Nagpal On Vacation, Deepshika Nagpal Video, Deepshikha Nagpal Having Bali Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com