बॉलीवुड के कई स्टार आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं. उनकी दमदार एक्टिंग के लोग कायल हैं. हिंदी सिनेमा के 100 साल से ज्यादा के सफर में कई एक्टर-एक्ट्रेस ऐसे भी हैं जो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी अदाकारी की छाप आज भी हमारे जेहन में ताजा है. इन्हीं स्टार्स में से कुछ ऐसे हैं, जिनके नाम गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. आइए जानते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में जिनका नाम गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में दर्ज है और जानते हैं कि आखिर इन्होंने ऐसा क्या किया जो इनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ.
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम इस लिस्ट में है. बिग बी अकेले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि बॉलीवुड के 19 सिंगर्स के साथ मिलकर हनुमान चालीसा गाया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शाहरुख खान
रिकॉर्ड की बात हो और किंग खान का नाम उसमें शामिल न हो, ऐसा कहां हो सकता है. शाहरुख खान को साल 2013 में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर बने थे. उस साल उन्होंने करीब 220 करोड़ रुपये कमाए थे.
अभिषेक बच्चन
पिता अमिताभ की तरह ही अभिषेक बच्चन का नाम भी गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है. फिल्म 'दिल्ली 6' के प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने 12 घंटों में कई जगह जाकर फिल्म का प्रमोशन किया, जिसमें दिल्ली की सिलेक सिटी वॉक मॉल और ईडीएम भी थे.
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्टर्स के साथ ही ऐसी कई एक्ट्रेस भी हैं, जिनके नाम यह रिकॉर्ड कायम है. इस कड़ी में एक नाम कैटरीना कैफ का भी है. उनका नाम इस रिकॉर्ड्स लिस्ट में 2013 में सबसे ज्यादा फीस लेने की वजह से दर्ज हुआ था. तब कैटरीना ने एक साल में 63 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे कमाए थे.
सोनाक्षी सिन्हा
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा न चली हों लेकिन उनके नाम भी गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. 1325 गर्ल के बीच सबसे पहले और सबसे ज्यादा नेल पॉलिश लगाने की वजह से उनका नाम इस लिस्ट में शामिल है.
कुमार सानू
पार्श्व गायक कुमार सानू जिनके गाने हर जुबान पर होते हैं, उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. साल 1993 में एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने की वजह से उन्हें यह सम्मान मिला.
आशा भोसले
सिंगर आशा भोसले ने भी इस खिताब को अपने नाम दर्ज कराया है. उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में करीब 11 हजार से भी ज्यादा गाने गाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
ललिता पवार
निगेटिव रोल में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाकर दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस ललिता पवार इस रेस में शामिल हैं. 12 साल की उम्र से ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी और 70 साल के फिल्मी करियर में 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. ललिता पवार इकलौती ऐसी एक्ट्रेस रहीं, जिन्होंने लगातार 70 साल तक बॉलीवुड में काम किया था.
अशोक कुमार
अपने समय के सबसे सुपरहिट एक्टर अशोक कुमार ने एक नहीं कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अशोक कुमार का नाम गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. उन्होंने 63 साल तक बॉलीवुड में काम किया और ज्यादातर फिल्मों में मुख्य किरदार के तौर पर काम किया. इसी लंबे फिल्मी करियर के चलते उनका नाम इस लिस्ट में शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं