8 years ago
नई दिल्ली:
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया.सुषमा स्वराज ने इस मौके पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पाकिस्तान पर भारत में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया.सुषमा स्वराज ने कहा कि न्यूयॉर्क में 9/11 की घटना और मुंबई में 26/11 की घटना ने शांति की उम्मीदों को बर्बाद कर दिया. भारत इसका शिकार रहा है और भारत में आतंकवाद की चुनौती हमारे पड़ोसी देश के अलावा किसी और से नहीं आ रही है. पाकिस्तान पर हमला बोलने के अलावा उन्होंने अपने भाषण में इंडोनेशिया में आए भूकंप का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया भूकंप और सुनामी से प्रभावित हुआ है. मैं, भारत की तरफ से, आपदा के लिए इंडोनेशिया सरकार और लोगों के प्रति मेरी शोक व्यक्त करती हूं. इस आपदा का सामना करने के लिए, मैं इंडोनेशिया को आश्वासन देती हूं विदेश मंत्री ने अपने भाषण में आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, जन धन खाते, मातृत्व योजना का भी जिक्र किया. उन्होंने इन योजनाओं के फायदे भी गिनाए. उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि "मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि भारत आपको कभी विफल नहीं होने देगा. जिस गति पर प्रधानमंत्री मोदी ने 2030 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम शुरू किया है, यह दर्शाता है कि हम समय से पहले लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. हम लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत प्रतिबद्ध हैं."