विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ पर कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को देश का 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा इस जश्न के साक्षी बने. राजपथ पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेना प्रमुखों के साथ अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. मोदी इस साल भी पारम्परिक कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट पहने नजर आए. उन्होंने राजपथ पहुंच कर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और मुख्य अतिथि की अगवानी एवं उनका स्वागत किया. ध्वजारोहण के दौरान बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और 21 तोपों की सलामी दी गई. इसी के साथ तिरंगा भी फहराया गया. गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित मोदी सरकार के अधिकतर मंत्रियों ने और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच डी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समारोह में शिरकत की. इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी थी और कई राज्यों की झाकियां राष्ट्रपिता पर केन्द्रित रहीं. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं.

Republic Day 2019 Celebration Live Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Indian Republic Day 2019, Republic Day, Republic Day 2019, Republic Day Parade, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com