प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. दोनों रैलियों के आयोजन स्थल का राजनीतिक महत्व है. आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है. मूल रूप से यह समुदाय पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से यहां आया था. लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी नदिया और बर्द्धमान जिले में अभियान शुरू करेंगे और बंगाल के अभियान को गति देंगे. वहीं, मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी बजट में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है. वहीं, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धन शोधन के एक मामले में अग्रिम जमानत के लिए शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत का रुख किया. रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत की अर्जी पर अदालत में आज सुनवाई होने की संभावना है. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi In West Bengal