तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- परिपक्व अंदाज में तेजस्वी का नीतीश कुमार पर हमला.
- तेजस्वी ने कहा- थैंक यू वेरी मच नीतीश कुमार.
- लालू यादव को तीन साल की सजा और पांच लाख जुर्माना.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो को चारा घोटाले के एक मामले में जेल की सजा होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने काफी सभ्य तरीके से सीएम नीतीश कुमार और उनकी सहयोगी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा. 69 साल के लालू यादव को चारा घोटाले में साढ़े तीन साल की सजा के बाद तेजस्वी यादव ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया. बता दें कि रांची की सीबीआई अदालत ने लालू यादव को साढ़े तीन साल की जेल और पांच लाख जुर्माने की सजा सुनाई है.
तेजस्वी यादव ने अपनी राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए इस फैसले के बाद किसी तरह की टिका-टिप्पणी की और न ही किसी के ऊपर सीधे तौर पर आरोप लगाया, मगर अपने अनोखे अंदाज से उन्होंने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोल दिया. तेजस्वी ने नीतीश कुमार का नाम लेकर ट्वीट किया और तंज के रूप में लिखा, ' थेंक यू वेरी मच नीतीश कुमार.' यानी बहुत-बहुत धन्यावाद नीतीश कुमार.
तेजस्वी यादव ने एक और ट्वीट में अपने पिता लालू यादव का बिहारवासियों के नाम खुला पत्र शेयर किया और लिखा कि 'आप सबों के नाम पिता जी का खुला पत्र. आपको पढ़ने और औरों को पढ़ाने के लिए कहा है.' इसके अलावा शनिवार को तेज प्रताप ने भी कोर्ट के फैसले का सम्मान किया और कहा कि कोर्ट में उन्हें भरोसा है और उनके पिता को बेल जरूर मिलेगी.
तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट से नीतीश कुमार पर हमला बोला है. बता दें कि कुछ समय पहले बिहार में राजद और जदयू की गठबंधन वाली सरकार थी. मगर नीतीश कुमार गठबंधन तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था और उसके साथ मिलकर उन्होंने सरकार बना लिया था. इससे पहले भी तेजस्वी यादव कई बार कह चुके हैं कि लालू यादव को फंसाने के पीछे बीजेपी की साजिश है. अगर लालू यादव बीजेपी के सामने झूक जाते तो उनके खिलाफ भी मामले को रफा-दफा कर दिया जाता.
यह भी पढ़ें - कोर्ट पर भरोसा है, लालू जी को बेल जरूर मिलेगी, हम मजबूती से लड़ेंगे- तेज प्रताप यादव
बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. लालू प्रसाद यादव जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे. इस मामले में अदालत ने फूल चंद, महेश प्रसाद, सुनील कुमार, बांकी जूलियस, सुधीर कुमार और राजा राम को भी साढ़े तीन साल और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. पूर्व विधायक जगदीश शर्मा को अदालत ने सात साल की सजा और 20 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
VIDEO: लालू जी को बेल जरूर मिलेगी, हम हाईकोर्ट जाएंगे : तेजस्वी यादव

यह भी पढ़ें - लालू जी सबके दिलों में हैं, देश भर में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में : तेजस्वी यादवThank you very much Nitish Kumar
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 6, 2018
तेजस्वी यादव ने एक और ट्वीट में अपने पिता लालू यादव का बिहारवासियों के नाम खुला पत्र शेयर किया और लिखा कि 'आप सबों के नाम पिता जी का खुला पत्र. आपको पढ़ने और औरों को पढ़ाने के लिए कहा है.' इसके अलावा शनिवार को तेज प्रताप ने भी कोर्ट के फैसले का सम्मान किया और कहा कि कोर्ट में उन्हें भरोसा है और उनके पिता को बेल जरूर मिलेगी.
तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट से नीतीश कुमार पर हमला बोला है. बता दें कि कुछ समय पहले बिहार में राजद और जदयू की गठबंधन वाली सरकार थी. मगर नीतीश कुमार गठबंधन तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था और उसके साथ मिलकर उन्होंने सरकार बना लिया था. इससे पहले भी तेजस्वी यादव कई बार कह चुके हैं कि लालू यादव को फंसाने के पीछे बीजेपी की साजिश है. अगर लालू यादव बीजेपी के सामने झूक जाते तो उनके खिलाफ भी मामले को रफा-दफा कर दिया जाता.
यह भी पढ़ें - कोर्ट पर भरोसा है, लालू जी को बेल जरूर मिलेगी, हम मजबूती से लड़ेंगे- तेज प्रताप यादव
बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. लालू प्रसाद यादव जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे. इस मामले में अदालत ने फूल चंद, महेश प्रसाद, सुनील कुमार, बांकी जूलियस, सुधीर कुमार और राजा राम को भी साढ़े तीन साल और पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. पूर्व विधायक जगदीश शर्मा को अदालत ने सात साल की सजा और 20 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
VIDEO: लालू जी को बेल जरूर मिलेगी, हम हाईकोर्ट जाएंगे : तेजस्वी यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं