विज्ञापन

Bihar Politics: तेज प्रताप का सम्राट चौधरी पर सीधा हमला, बोले- 'जब PM दो गाड़ियों में चल सकते हैं, तो बिहार के CM क्यों नहीं?'

Tej Pratap Yadav Gaya Visit: गया पहुंचे तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री के वीआईपी काफिले पर बड़ा सवाल उठाया. पीएम मोदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने पूछा कि जब प्रधानमंत्री दो गाड़ियों में चल सकते हैं, तो बिहार के सीएम का काफिला इतना लंबा क्यों?

Bihar Politics: तेज प्रताप का सम्राट चौधरी पर सीधा हमला, बोले- 'जब PM दो गाड़ियों में चल सकते हैं, तो बिहार के CM क्यों नहीं?'
गया में मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव.
NDTV Reporter

Gaya News: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. गया के सुप्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर (Shri Vishnupad Temple) में पूजा-अर्चना के बाद तेज प्रताप ने सीधे मुख्यमंत्री के वीआईपी कल्चर पर हमला बोला. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का उदाहरण देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले (Samrat Choudhary Convoy) पर सवाल उठाए.

'सीएम को लंबे काफिले की क्या जरूरत है?'

तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले में शामिल वाहनों की लंबी कतार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, 'जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज दो गाड़ियों के काफिले में चल सकते हैं, तो बिहार के मुख्यमंत्री को इतने लंबे काफिले की क्या जरूरत है?' उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को सादगी का परिचय देते हुए तत्काल अपने वाहनों की संख्या कम करनी चाहिए. तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में मंत्रियों के काफिले को सीमित करने की चर्चाएं जोरों पर हैं.

'आखिर परेशानी किस बात की है?'

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई के सवाल पर तेज प्रताप ने तीखा तंज कसा. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा, 'मोदी जी तो खुद कहते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर चलिए, फिर परेशानी किस बात की है?' उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि बंगाल चुनाव के बाद जिस तरह से ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है. सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर महंगाई कब कम होगी?

विष्णुपद मंदिर में उमड़ी भीड़

इससे पहले, तेज प्रताप यादव ने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्हें देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई. मंदिर से बाहर निकलते ही उन्होंने पत्रकारों के हर सवाल का अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया.'

ये भी पढ़ें:- न थाने में पेश हुए, ना ही कराया हथियारों का वेरिफिकेशन; अब कोर्ट ने भी अनंत सिंह को नहीं दी राहत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com