- देवी काली को खुश करने के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर की हत्या
- चाचा ने ही अपने 10 वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर बलि चढ़ाई
- यह घटना रविवार देर रात पिरापैंती पुलिस थाना क्षेत्र के दिलौर गांव में हुई
बिहार के भागलपुर जिले में देवी काली को खुश करने के लिए एक तांत्रिक की सलाह पर एक चाचा ने अपने 10 वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर बलि चढ़ा दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशिष भारती ने सोमवार को बताया कि आरोपी शिवानंद रविदास का अपना कोई बच्चा नहीं था और उसे एक स्थानीय तांत्रिक विभाष मंडल ने सलाह दी कि संतान की उसकी इच्छा तभी पूरी होगी, जब वह किसी करीबी रिश्तेदार के बच्चे की बलि काली पूजा के दिन देगा.
तांत्रिक के साथ यौन संबंध न बनाने पर शख़्स ने अपनी पत्नी को नदी में डुबोकर मार डाला
बता दें, यह घटना रविवार देर रात पिरापैंती पुलिस थाना क्षेत्र के दिलौर गांव में हुई. भारती ने बताया कि रविदास अपने भतीजे को पहले से तय एक स्थान पर पटाखा खरीदने के बहाने ले गया और उसका गला रेत दिया. बच्चे का शव मिलने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रविदास और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया.
VIDEO: आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की आड़ में धंधा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं