कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव
पटना:
बिहार में जनता को लुभाने के लिए लालू यादव के बेटे और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नया दांव अपनाया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ज्यादा से ज्यादा पांच साल राजनीति में रहेंगे, क्योंकि उनकी राजनीतिक हत्या कर दी गई है. वो ज्यादा से ज्यादा कैमरे के सामने पांच साल रहेंगे, इसलिए उनके बारे में अब लोगों को नहीं सोचना चाहिए.
बुधवार को नोनिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ज्यादा से ज्यादा पांच साल और रहेंगे, आप लोग हमारे बारे में सोचिये क्योंकि हम कम से कम पचास साल रहेंगे, इसलिए आप अपनी शक्ति इधर लगाइए. इतना ही नहीं, सभा के दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने स्वर्गीय कर्पुरी ठाकुर के आरक्षण नीति का विरोध किया था.
यह भी पढ़ें - तेजस्वी यादव ने Z+ सुरक्षा और दिल्ली में बंगले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछे सवाल
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमारजी ने कर्पूरी ठाकुर के खिलाफ काम किया. इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए अपनी आत्मा को बेच दी. नीतीश कुमार को अधिकारियों का मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके पास आम जनता की बात सुनने के लिए समय नहीं.
अपने पिता लालू यादव के पुराने अंदाज को अपनाते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी कि बाल विवाह और शराब के मुद्दे के अलावा उन्हें राज्य को विशेष राज्य का दर्जा के मुद्दे या बेरोजगारी के सवाल पर मानव शृंखला के लिए पहल करनी चाहिए. तेजस्वी ने इन दोनों मुद्दों पर नीतीश कुमार का समर्थन करने की भी घोषणा की लेकिन उनका कहना है कि भाजपा नाराज़ ना हो जाए इसलिए नीतीश अब भागते हैं.
यह भी पढ़ें - 14 फरवरी से बिहार में RSS कार्यकारिणी की बैठक, तेजस्वी ने नीतीश से पूछा- 'संघ मुक्त भारत' का क्या हुआ
तेजस्वी ने अपने पिता लालू यादव की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें एक ही मामले और एक ही आरोप पर बार-बार जेल भेजा गया. मगर उन्हें हजार बार जेल क्यों न जाना पड़े मगर वो भाजपा की सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं. तेजस्वी ने गैर यादव वोटर को लुभाने के लिए कहा कि संगठन में अब साठ फ़ीसदी अति पिछड़े, दलित, महादलित समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा.
पहली बार इस सम्मेलन में बुधवार को तेजस्वी ने बक्सर के नन्दन गांव की घटना पर कहा कि लोगों को उग्र नहीं होना चाहिए था हिंसा नहीं होनी चाहिए थी लेकिन अगर उन्होंने महिलाओं को सुन लिया होता तो शायद ये घटना नहीं होती.
VIDEO: लालू जी जल्द ही बाहर आएंगे: राबड़ी देवी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं