विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2024

अनंत सिंह का नाम लिए बिना तेजस्वी यादव ने बिहार सीएम को घेरा, बोलीं ये बात

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के नेता अवैध पिस्तौल और बंदूक बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं फिर उन अवैध हथियारों को सरकारी अपराधियों को बेचते हैं.

अनंत सिंह का नाम लिए बिना तेजस्वी यादव ने बिहार सीएम को घेरा, बोलीं ये बात
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
पटना:

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह का नाम लिए बिना उनके जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस कथित अपराधी को पुलिस ने घर में एके-47 रखवाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था, तीन से चार दिन पूर्व उसी से मिलने मुख्यमंत्री उसके घर गए थे. उन्होंने सवाल पूछा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं कि क्या यह सत्ता प्रायोजित, सत्ता संपोषित और सत्ता संरक्षित अपराध नहीं है?

तेजस्वा यादव ने एक्स पर क्या लिखा

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के नेता अवैध पिस्तौल और बंदूक बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं फिर उन अवैध हथियारों को सरकारी अपराधियों को बेचते हैं. सीएम की पार्टी के नेता शराबबंदी के बावजूद तस्करी से अपने घरों में शराब का भंडारण कर फिर पुलिस की मिलीभगत से उसे बेचते है. कई पुलिसकर्मियों की हत्या कर चुके अपराधी एवं कई अन्य जघन्य मामलों में वांछित अपराधी चंद दिन पूर्व सीएम आवास में मुख्यमंत्री से घंटों मिलकर आए है.

शराब माफिया भी सीएम से उनके आवास पर मिले

इससे पूर्व शराब माफिया भी मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिले थे. जिस कथित अपराधी को पुलिस ने घर में एके-47 रखवाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था, तीन से चार दिन पूर्व उसी से मिलने सीएम उसके घर गए थे. मुख्यमंत्री बताएं कि क्या यह सत्ता प्रायोजित, सत्ता संपोषित और सत्ता संरक्षित अपराध नहीं है?"

नीतीश ने पिछले दिनों अनंत सिंह से की थी मुलाकात

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पिछले दिनों लदमा गांव गए थे और सड़क पर ही पूर्व विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की थी. इससे पहले पूर्व विधायक अनंत सिंह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे और नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. अनंत सिंह पिछले महीने बेउर जेल से रिहा हुए थे. घर से एके-47 बरामदगी सहित अन्य मामले में हाईकोर्ट ने उनको बरी कर दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Bihar CM Nitish Kumar, Anant Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com