- तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
- उन्होंने मुख्यमंत्री को 'पलटीमार' कहा
- जेडीयू ने भी तेजस्वी पर किया पलटवार
श्रीमान पलटीमार ने एक और पलटी लेते हुए कहा कि उन्होंने नंदन गाँव की घटना मे DGP को सभी को छोड़ने को कहा है।2 हफ़्तो की लंबी चुपी तोड़ तेजस्वी के दौरे के बाद ही यह बात क्यों बतानी पड़ी?गजब है!जब फँसते है तो ये अचानक ऐसे ही U-turn मारते है।हम ऐसे ही घुटने टेकने को मजबूर करते रहेंगे
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 25, 2018
यह भी पढ़ें : बक्सर में अपने काफिले पर पत्थर चलाने वालों की रिहाई चाहते हैं सीएम नीतीश
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को 'पलटीमार' कहते हुए ट्वीट किया, 'श्रीमान पलटीमार ने एक और पलटी लेते हुए कहा कि उन्होंने नंदन गांव की घटना में पुलिस महानिदेशक को सभी को छोड़ने को कहा है. दो हफ्तों की लंबी चुपी तोड़ तेजस्वी के दौरे के बाद ही यह बात क्यों बतानी पड़ी? गजब है! जब फंसते हैं, तो ये अचानक ऐसे ही यू-टर्न मारते हैं. हम ऐसे ही घुटने टेकने को मजबूर करते रहेंगे.'
नीतीश कुमार, ख़ुद नैतिक/सामाजिक और राजनीतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह है।इनका कोई स्टैंड है क्या? लालू यादव के सिवाय इनके पास बोलने के लिए कुछ है ही नहीं? और ना ही बचा!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 25, 2018
तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'नीतीश हत्या करेंगे और दूसरों का ध्यान भटकाने के लिए कहेंगे अरे, देखो लालू प्रसाद भ्रष्ट है. नीतीश कुमार खुद नैतिक, सामाजिक और राजनीतिक भ्रष्टाचार के 'भीष्म पितामह' हैं. इनका कोई स्टैंड है क्या? लालू यादव के सिवाय इनके पास बोलने के लिए कुछ है ही नहीं और ना ही कुछ बचा है!'
यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश को तेजस्वी की चुनौती, कहा- हमले के पीछे राजद का हाथ है तो हथकड़ी क्यों नहीं लगाते?
जवाब में जेडीयू ने भी पलटवार किया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने काव्यात्मक शैली में सवाल करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'तू रोज परखता रहता है? यह सत्ता जाने की लाचारगी है या संपत्ति जमा करने की कोई नई तरकीब!' नीरज ने तेजस्वी को जवाब देते हुए कहा, 'अब यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि लालू प्रसाद भ्रष्ट हैं. पूरा देश यह जानता है.' उन्होंने तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री पर हत्या का मामला दर्ज है, तो देश में कानून है, क्यों नहीं वे (तेजस्वी) इस मामले को लेकर अदालत के दरवाजे जा रहे हैं?
यह भी पढ़ें : तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को दी 'चेतावनी'...अगर दलितों को कुछ हुआ तो...
उन्होंने लालू के जेल में रहने पर तंज कसते हुए आगे कहा, 'सच, जिस राज्य में सत्ता के शीर्ष पर 15 साल तक रहने वाला व्यक्ति आज अदालत के सामने सजा कम करने के लिए गिड़गिड़ा रहा हो, उसको जानने और समझने के लिए तो अब व्यक्ति और दल की बात छोड़िए, सीबीआई और अदालत भी कोशिश कर रही है.'
VIDEO : हर जगह नीतीश की वादाख़िलाफ़ी का ज़िक्र
तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में अपने विचारों को अडिग बताते हुए लिखा, 'नीतीश कुमार की 'ए, बी, सी, डी' वाली राजनीति से हमारी 'क, ख, ग, घ' वाली राजनीति लाख गुना सही है. हम आपकी तरह जमीर, नीति, सिद्धांत और विचार बेचकर मौकापरस्त राजनीति नहीं करते. अंतरात्मा बाबू. हमारा विचार अडिग है. हम फासीवाद से डरकर आपकी तरह पलटी नहीं मारते, बल्कि लड़ते हैं.'नीतीश कुमार की ABCD वाली राजनीति से हमारी “क,ख,ग,घ” वाली राजनीति लाख गुणा सही है। हम आपकी तरह ज़मीर, नीति, सिद्धांत और विचार बेचकर मौक़ापरस्त राजनीति नहीं करते अंतरात्मा बाबू। हमारा विचार अडिग है। हम फ़ासीवाद से डरकर आपकी तरह पलटी नहीं मारते बल्कि लड़ते है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 25, 2018
(इनपुट : एजेंसी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं