विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2020

CM नीतीश कुमार और BJP से बोले तेजस्वी यादव- मुझ पर निजी हमले से बिहार का फायदा नहीं, असल मुद्दों पर दें ध्यान

RJD नेता तेजस्वी यादव ने ‘‘निजी हमले’’ करने को लेकर शुक्रवार को भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और कहा कि इसकी जगह वे ‘‘बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था तथा पलायन’’ जैसे असल मुद्दों पर ध्यान दें.

Also Read in
CM नीतीश कुमार और BJP से बोले तेजस्वी यादव- मुझ पर निजी हमले से बिहार का फायदा नहीं, असल मुद्दों पर दें ध्यान
तेजस्वी यादव बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं. (फाइल फोटो)
  • बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं तेजस्वी यादव
  • बीजेपी और नीतीश कुमार पर साधा निशाना
  • 'मुझ पर निजी हमले से बिहार का फायदा नहीं'
पटना:

RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ‘‘निजी हमले'' करने को लेकर शुक्रवार को भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की आलोचना की और कहा कि इसकी जगह वे ‘‘बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था तथा पलायन'' जैसे असल मुद्दों पर ध्यान दें.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझ पर निजी हमले करने से बिहार का कोई फायदा नहीं होने वाला. हमें आप सबकी ओर से 30 साल से ऐसे अपमानजनक हमलों की आदत हो चुकी है. आपने कोरोनावायरस के मामलों का अपडेट देना क्यों बंद कर दिया. स्वास्थ्य प्रबंधन, बेरोजगारी, पृथक-वास केंद्र तथा गरीब प्रवासियों के मुद्दों पर भी आप कुछ नहीं बोल रहे?''

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने एक दिन पहले ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने बेटे तेज प्रताप यादव के नाम एक भूमि का पंजीयन तब करवाया था, जब वह नाबालिग थे.

VIDEO: राष्ट्रीय जनता दल ने 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनाया लालू यादव का जन्मदिन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, BJP, CM Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com