विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

नीतीश-शरद के बीच कूदे सुशील मोदी, कहा- लालू के भ्रष्‍टाचार का समर्थन कर रहे हैं शरद यादव

सुशील मोदी ने अपने प्रेस रिलीज में कहा है कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ शुरू हुए जेपी आंदोलन से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले शरद यादव आज लालू प्रसाद के परिवार के भ्रष्‍टाचार का समर्थन कर रहे हैं.

नीतीश-शरद के बीच कूदे सुशील मोदी, कहा- लालू के भ्रष्‍टाचार का समर्थन कर रहे हैं शरद यादव
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो)
  • 'आखिर पटना में 200 करोड़ की तीन एकड़ जमीन तेजस्‍वी यादव को कैसे मिली'
  • 'जनादेश का अपमान भ्रष्‍टाचार का समर्थन-संरक्षण कर RJD-कांग्रेस कर रही है'
  • सुशील मोदी ने शरद से तेजस्‍वी के घोटाले के विषय में भी पूछने की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: शरद यादव द्वारा नीतीश को सरकारी जेडीयू का नेता बताए जाने पर अभी नीतीश कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस बीच बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर शरद यादव पर हमला बोला है. सुशील मोदी ने अपने प्रेस रिलीज में कहा है कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ शुरू हुए जेपी आंदोलन से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले शरद यादव आज लालू प्रसाद के परिवार के भ्रष्‍टाचार का समर्थन कर रहे हैं. जनादेश के अपमान की बात करने वाले शरद यादव बताएं कि जब उन पर हवाला कांड का आरोप लगा था तो उन्‍होंने लोकसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा क्‍यों दे दिया था? क्‍या बिहार की जनता ने एक परिवार को अकूत बेनामी संपति और भ्रष्‍टाचार के संरक्षण के लिए अपना मत दिया था?

अपने प्रेस रिलीज में सुशील मोदी ने शरद यादव से तेजस्‍वी यादव के घोटाले के विषय में भी पूछने की बात कही है. उन्‍होंने कहा है कि 'शरद यादव को तेजस्‍वी यादव से यह भी पूछना चाहिए कि आखिर पटना में 200 करोड़ की तीन एकड़ जमीन उन्‍हें कैसे मिली जिस पर उनका 750 करोड़ का मॉल बन रहा था? दिल्‍ली के न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 115 करोड़ के बंगले के वे मालिक कैसे बने? कई खोखा कंपनियों के मालिक कैसे बन गए? कई राजनेताओं ने अपनी करोड़ों की संपति उन्‍हें ही क्‍यों दान किया? सुशील मोदी का कहना है कि जनादेश का अपमान तो भ्रष्‍टाचार का समर्थन-संरक्षण कर राजद और कांग्रेस कर रही है.'

VIDEO: महागठबंधन के टूटने पर क्‍या बोले सुशील कुमार मोदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com