- आनंद कुमार के सुपर-30 के बचाव में उतरे कई दिग्गज
- तेजस्वी यादव और शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया 'साजिश'
- केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी आनंद कुमार के समर्थन में आए
यह भी पढ़ें : 'सुपर 30' से 3 और स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया IIT JEE Advanced, कुल 29 स्टूडेंट्स को मिली सक्सेस
I am fond of him & proud of him like many of you. Hope, wish & pray that the society would be able to distinguish all these sponsored issues & stand by Mr Anand Kumar at this stage, so that he is able to continue his mission of taking our nation to the top...Jai Bihar. Jai Hind!
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) July 29, 2018
'बिहारी बाबू' के नाम से चर्चित शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सुपर-30 के आनंद कुमार पर गर्व करता हूं. आशा है समाज के लोग इन प्रायोजित मुद्दों के विरोध में आनंद कुमार के साथ खड़े होंगे, जिससे वह अपने देश को शीर्ष पर ले जाने के मिशन जारी रख सकें.'
The lynching continues in one form or another – from physical to verbal to "rumoral"...This time the victim seems to be our own hero of “Super30-Anand Kumar” - the genius, mathematician, guru, role model, pride of Bihar, pride of the Nation with years of successful teaching...1>2
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) July 29, 2018
.....providing quality education selflessly & shaping his students in making it to the top academic echelons.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) July 29, 2018
It seems he has been put under hindrance by some unrecognized people who've named his brand in a fake, fabricated issue with some unsubstantiated charges......2>3
...for their own vested interest, which has no connection with him or his vision. Really wonder – aren’t we damaging our own kids future (& in turn Bihar’s future) by critising or maligning him. I personally know him - am his supporter, well-wisher & admirer....3>4
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) July 29, 2018
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि कुछ लोग निहित स्वार्थ में जिसका सुपर-30 से कोई संबंध नहीं है के कारण बिहार के बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से आनंद को जानता हूं. निसंदेह उनका काम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, इसमें कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं.'
यह भी पढ़ें : Super 30 में अब सिर्फ बिहार ही नहीं देश भर के स्टूडेंट करेंगे तैयारी
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा, 'यह दुखद है कि सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार के खिलाफ अभियान छेड़कर कुछ खास समूह उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं. समाज के मेहनतकश वंचित, शोषित व पिछड़े तबके वाली पृष्ठभूमि से निकलकर आनंद की सुपर-30 ने बिहार और भारत का नाम रोशन किया है, जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए.'यह दुःखद है कि #सुपर30 के संचालक #आनंद_कुमार के खिलाफ अभियान छेड़कर कुछ खास समूह उनकी छवि को धुमिल कर चरित्रहनन में लगे हैं। समाज के मेहनतकश वंचित- शोषित व पिछड़े तबके वाली पृष्ठभूमि से निकलकर @Anand_Super_30 ने #बिहार और #भारत का नाम रौशन किया है जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। pic.twitter.com/EybZDEZrBe
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) July 29, 2018
Every Bihari is proud of Anand's achievements & awards. He has brought laurels for the State thru his hardwork & dedication. Many promising students facing abject poverty hv been gifted a new life through his vision, help & timely guidance.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 29, 2018
Let’s stand with him in solidarity.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोगों को आनंद के साथ खड़े होने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, 'प्रत्येक बिहारी को आनंद की उपलब्धियों और पुरस्कारों पर गर्व है. उन्होंने राज्य के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से प्रसिद्घि पाई है. उन्होंने गरीब बच्चों को मार्गदर्शन देकर नया जीवन दिया है. चलो एकजुटता से उनके साथ खड़े हो जाओ.'
VIDEO: सुपर-30 के सभी छात्रों ने क्रैक किया IIT JEE
राजद नेता ने कहा कि आनंद कुमार को बदनाम करने के लिए कुछ ताकतें मीडिया में सुपर-30 के खिलाफ गलत प्रचार करवा रही हैं. उन्होंने कहा कि आनंद गरीब बच्चों को शिक्षित करते हैं, यही कारण है कि उन पर एक बायोपिक भी बन रही है.
(इनपुट : IANS)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं