विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2018

ट्रेन से गिरकर एक स्टेशन मास्टर सहित दो की मौत

दरभंगा रेलवे स्टेशन राजकीय रेल पुलिस थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुरुवार रात दरभंगा-सकरी रेलखंड के रेलवे गेट पर एक ट्रेन से गिरकर तारसराय स्टेशन मास्टर अशोक कुमार साहू की मृत्यु हो गई.

ट्रेन से गिरकर एक स्टेशन मास्टर सहित दो की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
दरभंगा: बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के तहत दो अलग-अलग रेलखंड पर विभिन्न ट्रेनों से गिरकर एक स्टेशन मास्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई. दरभंगा रेलवे स्टेशन राजकीय रेल पुलिस थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुरुवार रात दरभंगा-सकरी रेलखंड के रेलवे गेट पर एक ट्रेन से गिरकर तारसराय स्टेशन मास्टर अशोक कुमार साहू की मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे अशोक कुमार साहू ड्यूटी के लिए दरभंगा जंक्शन से तारसराय स्टेशन जाने के वास्ते एक ट्रेन पर सवार हुए थे.

यह भी पढ़ें : 'मुझे तो मरना ही है', यह कहकर यात्री को लात मारकर चलती ट्रेन से गिराया, मौत

आलम ने बताया कि दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के पिंडारुच रेलवे गेट एवं गोपालपुर रेल पुल के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली है. आलम ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है.

VIDEO : मुंबई में रेल यात्रियों की मुहिम, 'बैग पकड़ जगह बना'


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Darbhanga Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com