विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

शिवानंद तिवारी ने कहा, नीतीश को सत्ता में लाने के लिए किया था लालू पर केस, आज बहुत अफसोस है

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी आज अपने किए पर पछता रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा कि लालू पर केस करके बहुत बड़ा पाप कर दिया.

शिवानंद तिवारी ने कहा, नीतीश को सत्ता में लाने के लिए किया था लालू पर केस, आज बहुत अफसोस है
फाइल फोटो
  • चारा घोटाला मामले पर शिवानंद तिवारी ने कहा, नीतीश के लिए किया था केस
  • 'इस बात का बहुत अफसोस है'
  • नीतीश के सत्ता में लाने के लिए लालू पर किया गया था केस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर फैसला आ गया है. इस मामले में लालू यादव को दोषी करार दिया है. अब तीन जनवरी को उनको सजा सुनाई जाएगी. फैसला आने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले पर फैसला आने से पहले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि आज वह अपने किए पर पछता रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा कि लालू पर केस करके बहुत बड़ा पाप कर दिया. राजनीति में नीतीश को लाने एवं लालू प्रसाद की ताकत खत्म करने के लिए यह केस किया गया था. शिवानंद तिवारी ने अपने बयान में कहा, ‘चारा घोटाले में मैंने लालू प्रसाद के खिलाफ केस करके बहुत बड़ा पाप कर दिया है. यह सब नीतीश कुमार को सत्ता में लाने के लिए किया गया था.

यह भी पढ़ें: चारा घोटाला : 3 बजे कोर्ट सुनाएगा फैसला, लालू यादव ने कहा- हमें न्याय मिलेगा


उन्होंने कहा कि ताकतवर लालू प्रसाद के खिलाफ यह केस जानबूझ कर किया गया था. उनकी ताकत कम करके उन्हें सत्ता से बेदखल किया गया था, ताकि नीतीश कुमार को सत्ता में लाया जा सके.’  गौरतलब है कि इस मामले में शिवानंद तिवारी, सुशील कुमार मोदी और सरयू राय के प्रमुख नाम हैं, जिन्होंने चारा घोटाला मामले में कोर्ट में केस किया था और बाद में इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. 

VIDEO: चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव पर फैसला आज​
आज राजनीति परिस्थिति बदल गई हैं. उस समय शिवानंद तिवारी नीतीश के साथ थे, लेकिन अब जेडीयू से निकाले जाने पर तिवारी एक बार फिर लालू की शरण में हैं. ऐसे में अपने किए पर आज पछता रहे हैं. तिवारी कहते है कि लालू चारा घोटाले में जेल गए थे और निकलने के बाद सबसे पहले मुझे फोन कर बाबा प्रणाम कहा था. लालू उस व्यक्तित्व के आदमी हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com