प्रतीकात्मक चित्र
पटना:
पटना में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. यह सेक्स रैकेट किराये के एक फ्लैट में चलाया जा रहा था.
एसएसपी कार्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज को गुप्त सूचना मिलने पर शास्त्री नगर पुलिस थाने की एक टीम ने शुक्रवार देर रात शेखपुरा इलाके में उस फ्लैट पर दबिश डाली. पुलिस ने वहां कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में चार पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया.
उस फ्लैट के मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि पुलिस को पता चला है कि उसे किराये के रूप में एक मोटी रकम दी गई थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं