विज्ञापन
This Article is From May 14, 2017

बिहार: आंधी-तूफान की तबाही के बाद गिरी आसमानी बिजली, महिला समेत 7 लोगों की मौत

भागलपुर जिले के रंगरा थाना अंतर्गत कतिरिया बाजार स्थित एक फूंस के घर के आंधी-तूफान के कारण उड़ जाने से जूली देवी नाम की 22 वर्षीय महिला और उसका नवजात पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गया.

बिहार: आंधी-तूफान की तबाही के बाद गिरी आसमानी बिजली, महिला समेत 7 लोगों की मौत
बिहार के भागलपुर जिले में आंधी-तूफान का कहर. तस्वीर: प्रतीकात्मक
  • भागलपुर में बिजली गिरने से एक महिला और उसके एक वर्षीय बेटी की मौत
  • रंगरा थाना क्षेत्र में महिला और उसका नवजात पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गया
  • कटिहार जिले में आग लग जाने से बाडो मंडल के तीन साल के पुत्र विक्रम की मौत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भागलपुर: बिहार में रविवार को आंधी-तूफान और बिजली गिरने से जुड़ी घटनाओं में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए. राज्य में भागलपुर जिले के नौगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक घर पर बिजली गिरने से एक महिला और उसके एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी. गोपालपुर थाना प्रभारी शिव यादव ने बताया कि सखतिया बाजार के वार्ड-1 में स्थित एक मकान परबिजली गिरने से गूलो देवी (30) और उसके एक साल के एक पुत्र की मौत हो गयी. सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में आज बिजली गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी.

बथनाहा थाना प्रभारी एसके शर्मा ने बताया कि मृतकों में शिवजी पंडित (45) और संजय राम (35) शामिल हैं.

वहीं, भागलपुर जिले के रंगरा थाना अंतर्गत कतिरिया बाजार स्थित एक फूंस के घर के आंधी-तूफान के कारण उड़ जाने से जूली देवी नाम की 22 वर्षीय महिला और उसका नवजात पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गया.

कटिहार जिले के फलका थाना प्रभारी रंजीत चौधरी ने बताया कि महेशपुर गांव निवासी बाडो मंडल का घर गिजली गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाने और आग लग जाने से उसके तीन साल के पुत्र विक्रम की मौत हो गयी तथा उसकी पत्नी जानकी देवी और एक वर्षीय पुत्री झुलस गयी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com