शिवानंद तिवारी (फाइल फोटो)
- राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला.
- गुजरात में पाकिस्तान के नाम पर बीजेपी पर भड़के शिवानंद तिवारी.
- शिवानंद ने पीएम मोदी और अमित शाह को आड़े हाथों लिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष और बिहार के दिग्गज नेता शिवानंद तिवारी ने गुजरात चुनाव में पाकिस्तान का नाम लेने पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव में अमित शाह ने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए पाकिस्तान का नाम लिया था. शिवानंद तिवारी ने कहा कि 'उन्होंने कहा था कि बिहार में भाजपा हारेगी तो पाकिस्तान में दिवाली मनेगी. लेकिन बिहार की जनता ने भाजपा के ध्रुवीकरण के प्रयास को नकार दिया था और भाजपा यहां बुरी तरह पराजित हुई थी. यह अलग बात है कि नीतीश कुमार ने अपने करतब से भाजपा की हार को यहां जीत में बदल दिया.'
यह भी पढ़ें - राजद नेता शिवानंद तिवारी का बड़ा हमला- 'पप्पू' ने पीएम मोदी की नींद हराम कर रखी है
शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये बीजेपी को चुनाव में पाकिस्तान का जाप लगाने पर आड़े हाथों लिया है. उन्होंने लिखा कि 'गुजरात के चुनाव में भी पाकिस्तान का जाप हो रहा है. बड़े मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए छोटे मोदी भी अब पाकिस्तान का राग अलापने लगे हैं. ताज्जुब है कि जो भाजपा गुजरात में बाइस वर्षों से सरकार चला रही है, मगर वोट पाने के लिए वह पाकिस्तान का भय दिखा रही है. इसका मतलब तो यही है कि विकास के जिस गुजरात मॉडल का देश भर में शोर मचाया गया था वह हक़ीक़त नहीं, हवा हवाई है.'
आगे उन्होंने लिखा कि 'गुजरात के किसान, नौजवान और छोटे व्यवसायी आक्रोश में हैं. उसका सामना कैसे किया जाए, यह न तो नरेंद्र मोदी जी समझ पा रहे हैं और न अमित शाह. इसलिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के अपने पुराना नुस्ख़े का इन लोगों ने इस्तेमाल शुरू कर दिया है. लेकिन ये लोग लाख सर पटक लें, गुजरात में इस मर्तबा इनकी दाल गलने वाली नहीं है.'
यह भी पढ़ें - बिहार में उजागर हुआ एक और घोटाला, आरजेडी ने किया नीतीश कुमार पर हमला
बता दें कि इससे पहले भी शिवानंद तिवारी ने पीएम मोदी पर हमला बोला था और कहा था कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी की नींद हराम कर रखी है. उन्होंने गुजरात चुनाव के मद्देनजर ही कहा था कि गुजरात चुनाव से पहले ही बीजेपी का आत्मविश्वास डोलने लगा है.
VIDEO: अल्पेश ठाकोर के विवादित बोल, ताइवान का मशरूम खाकर गोरे हो गए हैं पीएम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं