विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

JDU सांसदों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, संसदीय दल के नेता के पद से शरद यादव को हटाने के लिए सौंपा पत्र

जेडीयू सांसदो ने सुबह दस बजे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर पार्टी की ओर से सौंपा है जिसमें शरद यादव की जगह राज्यसभा में आरसीपी सिंह को नेता बनाए जान की बात है.

JDU सांसदों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, संसदीय दल के नेता के पद से शरद यादव को हटाने के लिए सौंपा पत्र
शरद यादव ( फाइल फोटो )
  • शरद यादव पर अब तक की बड़ी कार्रवाई
  • राज्यसभा में JDU के नेता होंगे आरसीपी सिंह
  • शरद यादव को पार्टी से भी निकाला जा सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बिहार में एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद जिस तरह से शरद यादव बगावत के रास्ते चल रहे हैं उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि उनके खिलाफ किसी भी समय कार्रवाई की जा सकती है. इसी कड़ी में आज  जेडीयू के सात राज्य सभा, दो लोक सभा सांसदों और राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने सुबह दस बजे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर पार्टी की ओर से सौंपा है जिसमें शरद यादव की जगह राज्यसभा में आरसीपी सिंह को नेता बनाए जान की बात है. इस तरह शरद यादव की राज्यसभा में नेता पद से छुट्टी कर दी गई है. आपको बता दें कि  राज्यसभा में जेडीयू के दस सांसद हैं  इनमें अली अनवर निलंबित किए जा चुके हैं.  केरल के एमपी वीरेंद्र कुमार बीजेपी से गठजोड़ करने के नीतीश कुमार के फैसले से ख़ुद को अलग कर चुके हैं .

यह भी पढ़ें : जेडीयू ने सांसद अली अनवर को पार्टी से किया निलंबित, शरद यादव हो सकता है अगला नंबर

गौरतलब है कि शरद यादव इस समय नीतीश के एनडीए में शामिल होने के फैसले के खिलाफ बिहार में यात्रा कर रहे हैं और रैलियों में नीतीश के फैसले को धोखा बताने से नहीं चूक रहे हैं. हालांकि जेडीयू की ओर से उनको 19 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बुलाया गया है ताकि वह अपना पक्ष रख सकें. अगर वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं आते हैं तो संसदीय दल की बैठक में उनके खिलाफ कार्रवाई की कर दी जाएगी. 

Video शरद यादव पर केसी त्यागी का तंज


19 अगस्त हो सकता है एनडीए में शामिल होने का फैसला
वहीं जेडीयू के एनडीए में शामिल होने का फैसला भी 19 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया जाएगा. 
अमित शाह ने शुक्रवार को नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. शाह चाहते हैं कि जेडीयू एनडीए में शामिल हो ताकि एनडीए की सरकार कहलाई जा सके. संकेत मिल रहे हैं कि अगर केंद्र सरकार में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा तो उसे जेडीयू स्वीकार करेगी. फिलहाल अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है. वहीं नीतीश कुमार का एनडीए का सहसंयोजक बनाने की खबरें भी निराधार हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com