विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

रामविलास पासवान ने BJP को दिया सुझाव, बोले- मुस्लिम विरोधी छवि को सुधारना होगा

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज माना कि केंद्र सरकार और भाजपा की अल्पसंख्यक विरोधी खासकर मुस्लिम विरोधी छवि सुधारने की जरूरत है.

रामविलास पासवान ने BJP को दिया सुझाव, बोले- मुस्लिम विरोधी छवि को सुधारना होगा
फाइल फोटो
  • रामबिलास पासवान ने BJP को दिया सुझाव
  • बोले- मुस्लिम विरोधी छवि को सुधारना होगा
  • पासवान आज पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज माना कि केंद्र सरकार और भाजपा की अल्पसंख्यक विरोधी खासकर मुस्लिम विरोधी छवि सुधारने की जरूरत है. पासवान आज पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने पहले खुद कहा कि केंद्र सरकार के बारे में एक भ्रम फैलाया गया कि ये अल्पसंख्यक विरोधी और मुस्लिम विरोधी सरकार है. सरकार को अपनी पॉलिसी में कोई बदलाव करने की भले जरूरत ना हो, लेकिन अपने बारे में बने परसेप्शन को बदलने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सरकार को और विनम्र होकर काम करने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें: रामविलास पासवान ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा - अंबेडकर से खुद की तुलना मत कीजिए

जब उनसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उन बयानों के बारे में पूछा गया कि वो ईद नहीं मनाने की बात करते हैं, तब पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि संविधान मेरा धर्म है और संविधान सोशल जस्टिस और सेक्युलरिजम के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा बोलते हैं इसलिए मैंने कहा कि परसेप्शन को ठीक किया जाये. भाजपा के लोगों को इस विषय पर मंथन करना होगा. 

यह भी पढ़ें: प्रमोशन में आरक्षण के मसले पर रामविलास पासवान की इस मांग को नीतीश कुमार का समर्थन

वही, बिहार और उतर प्रदेश के उपचुनाव के बारे में पासवान ने जहां बिहार में सहानुभूति को एक सबसे बड़ा कारण माना. वहीं, उतर प्रदेश के बारे में उनका कहना था कि वहां के लिए सोशल बनावट को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए. पासवान के अनुसार, लोगों को भूलना नहीं चाहिए कि बिहार और उतर प्रदेश में जातीय समीकरण विकास पर हमेशा भारी पड़ता है.

VIDEO: लालू जी जल्द ही बाहर आएंगे: राबड़ी देवी
उन्होंने बार-बार कहा कि इस संवादाता सम्मेलन के पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शनिवार शाम को मुलाकात की और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से भी रविवार सुबह बातचीत की. बातचीत में कहा कि बिहार में भले नीतीश हो या सुशील मोदी धर्म निरपेक्षता के प्रति उनके कमिटमेंट पर कोई सवाल नहीं उठा सकता. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com