विज्ञापन

फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: बिहार में विदाई के वक्त बाइक से भाग गईं, हाथ मलते रह गए दोनों दूल्हे

बिहार के गोपालगंज से फर्जी शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राजस्थान से शादी करने आए दो युवकों को 'लुटेरी दुल्हनों' और दलालों के सिंडिकेट ने अपना शिकार बनाया.

फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: बिहार में विदाई के वक्त बाइक से भाग गईं, हाथ मलते रह गए दोनों दूल्हे
  • गोपालगंज में दो राजस्थान के युवकों को शादी के नाम पर दलालों और लुटेरी दुल्हनों ने ठगा और मारपीट की
  • दलालों ने युवकों से शादी और खर्च के नाम पर लाखों रुपये लिए और शादी के बाद दुल्हनें फरार हो गईं
  • शादी मैरिज हॉल में धूमधाम से हुई, लेकिन बस स्टैंड पर दूल्हों को बाइक सवारों ने पीटकर पैसे छीन लिए
गोपालगंज:

बिहार के गोपालगंज से फर्जी शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राजस्थान से शादी करने आए दो युवकों को 'लुटेरी दुल्हनों' और दलालों के सिंडिकेट ने अपना शिकार बनाया. निकाह के चंद घंटों बाद ही दुल्हनें अपने साथियों के साथ दूल्हों को बीच सड़क पर पीटकर 5 लाख रुपये लेकर चंपत हो गईं.

मैरिज हॉल में रचाई शादी, बस स्टैंड पर हुई 'लूट'

राजस्थान के जयपुर (सांगानेर) निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर के प्रिंस कुमार को स्थानीय दलालों ने शादी का झांसा देकर गोपालगंज बुलाया था. दलालों ने शादी कराने के नाम पर दोनों युवकों से 2-2 लाख रुपये वसूले. इसके अलावा शादी के खर्च के नाम पर 50-50 हजार रुपये अतिरिक्त लिए गए.

सोमवार को दोनों युवक अपने परिजनों के साथ गोपालगंज पहुंचे. यादोपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में दो लड़कियों से उनका परिचय कराया गया. रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी संपन्न हुई. मंगलवार को जब दोनों दूल्हे अपनी नई नवेली दुल्हनों को लेकर राजस्थान जाने के लिए बंजारी बस स्टैंड पहुंचे, तभी बाइक सवार कुछ युवक वहां आए. उन्होंने दूल्हों के साथ मारपीट की और दोनों दुल्हनों को अपनी बाइक पर बैठाकर फरार हो गए.

दलालों का जाल: पड़ोसियों ने ही बुना था फरेब

पीड़ितों के अनुसार, राजस्थान में उनके पड़ोसी दलालों ने ही गोपालगंज की इन लड़कियों से शादी का प्रस्ताव रखा था. पीड़ितों का आरोप है कि दोनों दुल्हनें भी इस गिरोह का हिस्सा थीं. वे न केवल शादी के नाम पर लिए गए पैसे बल्कि दूल्हों के पास मौजूद अन्य नकदी और सामान लेकर भी फरार हो गई हैं.

पुलिस की कार्रवाई और अनसुलझे सवाल

ठगी के शिकार दोनों युवक अब अपनी 'पत्नियों' की फोटो लेकर नगर थाने के चक्कर काट रहे हैं. पीड़ितों ने मैरिज हॉल संचालक और दलालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. युवकों का दावा है कि पुलिस ने एक दलाल को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पीड़ित दूल्हे ने बताया, "हम अपनी दुल्हनों को घर ले जाने का सपना देख रहे थे, लेकिन हमें क्या पता था कि यह सब एक सोची-समझी साजिश थी." गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी इसी तरह राजस्थान के एक अधेड़ व्यक्ति के साथ फर्जी शादी का मामला सामने आया था, जहां दुल्हन 'उम्र का हवाला' देकर फरार हो गई थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopalganj Fake Marriage Scam, Rajasthan Grooms Cheated In Bihar, Looteri Dulhan Case Bihar, Brides Flee With Money After Marriage, Fake Wedding Fraud Gopalganj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com