- पीएम मोदी के लिट्टी चाखे पर बिहार में बीजेपी-आरजेडी में जुबानी जंग
- तेजस्वी ने लंबित मांगों पर दिलाया ध्यान
- सुशील मोदी बोले, किसानों और मजदूरों का बढ़ाया मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिट्टी चोखा खाने को लेकर बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है. PM मोदी की इस तस्वीर को इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. बिहार सरकार में शामिल बीजेपी ने इसे किसानों और मजदूरों का मान बढ़ाने वाला करार दिया जबकि RJD के नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव ने इस पर निशाना साधा है.
दरअसल, पीएम मोदी बुधवार को दिल्ली में आयोजित हुनर हाट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक स्टॉल पर लिट्टी चोखा खाते हुए तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा था- ''मैंने दोपहर के खाने में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा खाया और साथ में गर्म-गर्म चाय पी''.
RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी की तस्वीरें शेयर करते हुए किए ट्वीट में कहा, "कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..!"
कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..! https://t.co/eM80wtlYla
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 19, 2020
इसके बाद उनके छोटी भाई और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी कहां पीछे रहने वाले थे. राजद नेता ने लिखा, "प्रसिद्ध और स्वादिष्ट बिहारी खाना पसंद करने के लिए पीएम का धन्यवाद! क्योंकि बिहार के सीएम नहीं पूछ सकते, इसलिए मैं आपका ध्यान बिहार की उन जायज मांगों की ओर ले जाना चाहता हूं, जो काफी लंबे समय से लंबित हैं. विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, बाढ़ राहत कोष और "आयुष्मान भारत" का फंड.'
Thank you respected PM for liking famous Bihari delicacy!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 19, 2020
Since Bihar CM can't ask, I would like to draw your kind attention towards Bihar's legitimate share pending since quite long:
❗Special Status
❗Funds of special package
❗Flood relief fund
❗Funds of “Ayushman Bharat” https://t.co/Bs3wIstE2L
अब बारी बीजेपी की थी। बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह सुखद संयोग था कि जिस दिन बिहार सरकार किसानों से पटना में संवाद कर रही थी, किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उपायों पर चर्चा कर रही थी और हर हिंदुस्तानी की थाली तक बिहारी व्यंजन पहुंचाने का सपना पूरा करने के लिए कुछ फैसले कर रही थी, उस दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े चाव से प्रसिद्ध बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का स्वाद ले रहे थे.
यह सुखद संयोग था कि जिस दिन बिहार सरकार किसानों से पटना में संवाद कर रही थी, किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उपायों पर चर्चा कर रही थी और हर हिंदुस्तानी की थाली तक बिहारी व्यंजन पहुंचाने का सपना पूरा करने के लिए कुछ फैसले कर रही थी, उस दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी... pic.twitter.com/apbtAX2Boz
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) February 20, 2020
खेसारी लाल से कपिल ने पूछा 'आप लिट्टी चोखा बेचते थे', भोजपुरी स्टार ने यूं दिया जवाब...Video
मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री ने लिट्टी-चोखा और अनरसा खाकर इस व्यंजन का ही नहीं, किसानों और मजदूरों का भी मान बढ़ाया. प्रधानमंत्री के लिट्टी-चोखा खाने पर बिहार में कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा हैं.
वीडियो: पवन वर्मा-नीतीश कुमार की जुबानी जंग पर तेजस्वी यादव का तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं